डॉ.सुकेश झंवर बुलढाणा अर्बन को-ऑपरेटिव सोसायटी के नये अध्यक्ष बने

एशिया की सबसे बड़ी पत संस्था बुलढाणा अर्बन के नए अध्यक्ष के रूप में सुकेश झंवर का चयन किया गया है। अमरावती के मूल निवासी और यवतमाल में पहले बाल रोग विशेषज्ञ, एमबीबीएस, डॉ. सुकेश झंवर ने 27 जनवरी से अध्यक्ष पदभार संभाला। यह चयन पूर्व अध्यक्ष सर्वेसर्वा राधेश्याम चांडक (भाईजी) के मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार किया गया है। सुकेश झंवर बुलढाणा अर्बन के मुख्य प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में संगठन ने आर्थिक मजबूती के साथ जमीनी स्तर तक पहुंचने में बड़ी सफलता हासिल की है।

डॉ. झंवर ने राधेश्याम चांडक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को एशिया में रोल मॉडल बनाने का काम किया है। उनके निर्वाचित होने से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उन्होंने बुलढाणा अर्बन के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और संगठन को सफलतापूर्वक वैश्विक स्तर पर ले गए हैं। डॉ. सुकेश झंवर लोगों के मन में विशेषत युवाओ के लिय एक युवा आयकॉन हैं। संकट के समय में मदद करने, हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने के रवैये और नेतृत्व गुणों के लिए उन्हें देश और विदेश में जाना जाता है। उनके चयन से संगठन के सदस्यों एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। डॉ.झंवर की नियुक्ति बुलढाणा अर्बन की सफलता में एक नया अध्याय होगी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन