माहेश्वरी सेवा समिति कोलकाता ने कांवरियों की सेवाओं में किया विस्तार विशिष्ट व्यक्तियों के सहयोग से सेवा सदन में हुए कई निर्माण

 

माहेश्वरी सेवा समिति (अंतर्गत माहेश्वरी सभा) कोलकाता द्वारा बासुदेवपुर-हरिपाल में संचालित माहेश्वरी सेवा सदन में दो माह व्यापी श्रावण मेला सेवा शिविर का समापन हुआ। गणेश वंदना व भगवान महेश्वर की स्तुति के साथ सभी ने प्रभु के प्रति आभार प्रकट किया। अध्यक्षता करते हुए माहेश्वरी सभा के सभापति बुलाकी दास मीमानी ने कहा कि माहेश्वरी सेवा सदन सेवा भाव के साथ अब एक आध्यात्मिक स्थल के रुप में परिणित हो गया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिनेश सोनी ने सेवा स्थल में बने नए शेड को कांवरियों की सेवा में समर्पित करते हुए कहा- देश और समाज ने हमें बहुत कुछ दिया अत: हमारा भी यह कर्तव्य बन जाता है कि हम भी अपनी ओर से कुछ न कुछ अंशदान दें। सभा के उप मंत्री अशोक चाण्डक ने शिविर की सफलता में कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया। सेवा समिति के उपसभापति दिनेश कुमार बिहानी ने कहा कि समाज से मिला साथ हमारा उत्साहवर्द्धन करता है, यह साथ और सहयोग बना रहा तो हम आगे और भी अच्छा कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि सेवा स्थल में स्व. सूरजबाई-सूरजमल सोनी के पौत्र बृजवल्लभ, बालकिशन एवं दिनेश सोनी के सहयोग से  विशाल शेड का निर्माण कराया गया तो स्व. कृष्ण कुमार डागा के पिता नरेंद्र डागा ने अतिथि कक्ष के पास शेड के लिए अपना विशेष योगदान दिया। स्व. रामचंद्र- स्व. सूरज देवी सोनी के पुत्रों-पुत्रियों ने बगीचे को सुंदरता प्रदान करने की दृष्टि से बौद्धिक मंच का निर्माण कराया तो महेश राठी (राठी उद्योग) ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के नवीनीकरण में अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के मंत्री अरुण कुमार सोनी ने किया। समिति के उप मंत्री पंचानन भट्टड़, सेवा सदन मंत्री महेश बिन्नानी, समिति के कोष मंत्री आदित्य बिन्नानी, कार्यकारिणी सदस्य किशोर दम्मानी, केशव चांडक आदि सक्रिय रहें। सभा के कोष मंत्री संजय मूंधड़ा, सभा के कार्यकारिणी सदस्य रमेश बाहेती, मोतीलाल राठी, जयंत डागा, सामाजोत्थान समिति के मंत्री मनमोहन राठी, मार्गदर्शक गोपाल बागड़ी, बृजबल्लभ सोनी, बालकिशन सोनी, योगेश सोनी, श्रीमती मंजू जाजू, श्रीमती प्रतिभा कोठारी, श्रीमती शांति सोनी, श्रीमती प्रीति डागा, श्रीमती श्रुति कोठारी, श्रीमती जूली सोनी, सुश्री रुचि भ_ड़, नारायण दास बिन्नानी, रमन आचार्य, हरि मिमानी, मुकेश बिन्नानी, आनंद डागा, विनीत कोठारी, आदित्य सोनी सहित समाज के अनेकों बंधुओं ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करायी।

 
 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन