कानपुर में नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन सम्पन्न


कानपुर में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नमामि गंगे नि:शुल्क बाल संस्कार केन्द्र गुप्तार घाट मे नि:स्वार्थ श्री श्याम सेवा वाट्सएप मददगार ग्रुप व आरएसएस के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हैलट हास्पिटल के 14 डॉक्टरों ने व क्षय रोग विभाग के 3 डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण किया व नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। इस कार्यक्रम में श्री बाबूलाल सारडा, सन्तोष वर्मा, केन्द्र संयोजक श्री रामू, शिक्षिका सोनाली, हंसानन्द आश्रम से स्वामी उमेश शास्त्री, माधव, जिला प्रचारक श्री रविन्दर, जिला सेवा प्रमुख अरविन्द कुमार शुक्ला आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन