लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा 76 वा गणतंत्र दिवस समारोह लायन साथी मनोज जाखेटिया के विद्यालय श्री ठाकुर जी एजुकेशनल एकेडमी, सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग के पार में मनाया गया। सरस्वती मां पर दीप प्रज्वलित एवं माला पहनाकर कार्यक्रम शुरू हुआ। झण्डारोहण लाइन चार्टर अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ऐ.के. सिंह पुंडीर, विनय कुमार माहेश्वरी, सुनील कुमार गुप्ता ने झंडा फहराया। राष्ट्रगान के बाद विद्यालय के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतिया दी गई। राजकुमार जाखेटिया ने अच्छी व्यवस्था के लिए मनोज जाखेटिया को बधाई दी, बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के चेयरमैन लायन मनोज कुमार जखेटिया रहे, ध्वजारोहण उपरांत बच्चों को क्लब द्वारा गिफ्ट और मिठाई बांटी गई। इस कार्यक्रम में राजकुमार जखेटिया, ऐ.के. सिंह पुंडीर, मनोज जाखेटीया, विनय कुमार माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, अंजू जाखेटिया, सौरभ माहेश्वरी, अनिल जैन, अनुराग माहेश्वरी आदि लायन साथी उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन