राष्ट्रीय महिला संगठन की बैठक क्षितिजा 2025 का त्रिदिवसीय भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की द्वितीय कार्यकारिणी व षष्ठम कार्य समिति बैठक दिनांक 10/11/12 जनवरी 2025 को विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के आयोजकत्व व नागपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन व नागपुर नगर माहेश्वरी महिला समिति के आतिथ्य में गोयनका फाम्र्स नागपुर में संपन्न हुई। 

10 जनवरी की सुबह 10 बजे मंच पूजन के साथ औद्योगिक मेला उद्यम वाटिका का उद्घाटन समस्त पदाधिकारीयों की उपस्थिति में उद्घाटन कर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड व महामंत्री ज्योति राठी के शुभ हस्ते आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे पर पतंग उड़ा कर किया गया। यह मेला महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत विशेष रूप से गृह उद्यमी बहनों के लिए आयोजित किया गया था जो की अत्यधिक सफल रहा।

11 बजे से राष्ट्रीय महिला संगठन की बैठक के अवसर पर आयोजक संस्था द्वारा सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी का पूर्णिमा काबरा द्वारा गाए गए सुन्दर भावभीने स्वागत गीत के साथ सभागार में अग़वानी की गयी।

भगवान उमा महेश का पूजन व वंदना के साथ ही सभी पदाधिकारी को मंचासीन किया गया। आयोजक संस्था द्वारा सभी को दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया गया। मंच पर विराजित सभी पूर्व अध्यक्षों का तथा सभागार में उपस्थित सभी समिति प्रभारी का भी भावभीना अभिनंदन किया गया। विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष सुषमा बंग व मध्यांचल उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री द्वारा सभी बहनों का शाब्दिक स्वागत किया गया। नीलिमा मंत्री व पूर्णिमा काबरा के सुंदर संचालन के बाद मंच राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी को सौंपा गया।

महामंत्री द्वारा बैठक का विधिवत संचालन करते हुए सर्वप्रथम दिवंगत वीर शहीदों को, स्वजनों को और हाल ही में राष्ट्रीय संगठन में हुई एक क्षति राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय मनोरमा लड्डा का देवलोक गमन हुआ। सभी को भाव सुमन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तत्पश्चात पंचम कार्य समिति बैठक मंगल प्रेरणा की कार्यवाही की पुष्टि सभागार द्वारा ली गई। उद्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम राष्ट्रीय नेतृत्व कर्ता मंजू बांगड़ ने अपनी उद्बोधन में आयोजक संस्था के भव्य व सुंदर आयोजन हेतु अभिनंदन करते हुए कहा 'यह मेरा सौभाग्य है मैं आपके साथ हूं किंतु आप सभी मेरे साथ हो यह मेरा परम सौभाग्य हैÓ आपने कहा कि सकारात्मक सोच व टीमवर्क के साथ किया गया कार्य हमेशा सफल होता है आज आपके कार्य प्रणाली ने सभी को नि: शब्द कर दिया है। आपने कहा वक्त ख्वाहिशे और सपने हाथ में बंधी घड़ी की तरह होते है जिन्हें हम उतार कर रख भी दें तो भी उनका चलना नहीं रुकता है। वर्ष 2024 की पूर्णता के साथ हम नव कैलेंडर वर्ष 2025 में प्रवेश कर चुके हैं। समय के प्रवाह के साथ चल रहे इस त्रयोदश राममय सत्र में बहुत-बहुत सामाजिक मुकाम संगठन यात्रा पर अब तक स्थापित किए हैं वह निश्चय ही संगठन के इतिहास में एक और प्रगति का सोपान बन रहा है। शृंखलाबाद संगठन के प्रत्येक स्तर पर सफलता की कहानी गढ़ रहा है। जिसके लिए संगठन की सभी बहने बधाई की पात्र है। सभी समितियां के प्रमुख कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए अत्यधिक सराहना की। मकर संक्रांति के उपलक्ष में आयोजित दान भाव से समृद्ध राष्ट्रीय मेगा प्रोजेक्ट वस्त्रम अभूतपूर्व सफल रहा जिसके माध्यम से संपूर्ण भारत वर्ष तथा नेपाल में 15785 साडिय़ां जरूरतमंद बहनों को दी गई। आपने नेत्रदान महादान हेतु आवाहन किया तथा आने वाले समय में लिए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सभागार के समक्ष रखी जिसमें विशेष रूप से कैंसर डे पर फेस एंड फाइट कैंसर कैंसर पर जागरूकता तथा बचाव हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम बृहद रूप से लिया जाएगा। किशोरी संस्कार शिविर मई माह में संगमनेर में प्रस्तावित है तथा अप्रैल माह में हंपी में दक्षिणांचल अधिवेशन व कार्य समिति बैठक आयोजित की जाएगी। 

महामंत्री ज्योति राठी द्वारा आंचलिक उपाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री के कार्यों को परिभाषित करते हुए उनके दायित्व व कार्यों बाबत कुछ विशेष बातें रखी। आपने कहा जब तक प्रदेश सशक्त नहीं होंगे तो आंचल सशक्त नहीं होगा और आंचल सशक्त होगा तो ही राष्ट्रीय संगठन में मजबूत होगी राष्ट्र सशक्त होगा। अत: आंचलिक पदाधिकारी प्रदेशों का भ्रमण कर ग्रास रूट तक जाए और भविष्य के लिए अच्छे कार्यकर्ताओं की खोज करें। कोषाध्यक्ष किरण लढ्ढा द्वारा आयव्यय संबंधी पूर्णता जानकारी रखी व संगठन मंत्री ममता मोदानी ने सभी संगठनों की संगठनात्मक जानकारी सभागार के समक्ष रखी। सत्र संरक्षिका आदरणीय रतनी मां द्वारा अपने आशीर्वचनों से संगठन के हित में अपने मौलिक विचार रखें। महिला पत्रिका की जानकारी देते हुए संपादक सुशीला काबरा ने कहा साहित्य ही संस्था का इतिहास दर्शाता है। पत्रिका यथा समय नियमित रूप से प्रकाशित और प्रसारित हो रही है। महिला सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता मालपानी ने भी ट्रस्ट संबंधी विस्तृत जानकारी सभागार को दी। विधान समिति संयोजिका मंगल मरदा द्वारा प्रादेशिक मॉडल विधान को सदन में पारित कर प्रदेश अध्यक्षों को व्हाट्सएप द्वारा भेजा गया व उसकी एक-एक प्रति सभी को दी।

संचार सिद्धां साइबर क्रांति जो कल हुआ जो आज हो रहा है जो कल हो सकता है साइबेरिया 6th सेंस को ऑडियो वीडियो द्वारा सुंदर प्रस्तुति समिति प्रभारी भाग्य श्री चांडक के द्वारा दी गई। सच्ची मानवता की मिसाल बनी शहडोल की चंद्रकांता बिहानी का राष्ट्र द्वारा सम्मान किया गया। साहित्य समिति द्वारा पूर्व में आयोजित कथा लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रीय मेगा प्रोजेक्ट वस्त्रम हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदया ने कुछ पुरस्कारों की घोषणा की है जो इस प्रकार है बड़े प्रदेश - महाराष्ट्र 1913 साड़ी, गुजरात 1576 साड़ी, मिडिल प्रदेश - पश्चिमी उत्तर प्रदेश 1521 साड़ी, पूर्वी मध्य प्रदेश 826 साड़ी, दिल्ली प्रदेश 566 साड़ी, छोटे प्रदेश - नेपाल 685 साड़ी, कर्नाटक गोवा 635 साड़ी, छत्तीसगढ़ 442 साड़ी, स्टार मेंबर जिन्होंने व्यक्तिगत ली हैं ममता मोदानी 125 साड़ी, नीता बजाज रायपुर 110 साड़ी, कांता गगरानी, आगरा 98 साड़ी। तत्पश्चात त्रैमासिक प्रादेशिक रिपोर्टिंग के मूल्यांकन की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड द्वारा की गई। इसी के साथ बैठक का प्रथम सत्र समाप्त हुआ।

उद्घाटन समारोह

माधुरी मोदी और ललिता मंत्री के संचालन के साथ 4:30 बजे द्वितीय सत्र प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता कंचन ताई नितिन गडकरी ने दीप प्रज्वलंन कर कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की। आयोजक संस्था द्वारा सुंदर महेश वंदना व स्वागत गीत गाकर सभागार में उपस्थित सभी का स्वागत किया। सर्वप्रथम महामंत्री ज्योति राठी द्वारा सचिव प्रतिवेदन के रूप में PPT के माध्यम से वर्ष दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक संगठन के 1 वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी सभागार के समक्ष रखी जिसकी सभी ने सराहना की। 

मंच आमंत्रण के साथ ही माननीय अतिथिगण और पदाधिकारी को मंचासीन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुषमा बंग द्वारा शब्द सुमनों से सभी का स्वागत किया। आयोजक संस्था द्वारा मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया गया। स्वागताध्यक्ष लता मोहता ने कहा इस सुंदर जीवन में हमेशा सकारात्मक रहे, निष्ठा से यदि हम कर्म करें तो सफलता निश्चित है। स्वागत मंत्री मीना सांवल द्वारा त्रि दिवसीय कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी गई।

निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में बिखरते परिवार के कारण व कैसे हो सकता है उसका निवारण इस पर अपने मौलिक विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम अध्यक्ष मंजू बांगड़ ने उपस्थित समस्त अतिथियों का राष्ट्र की ओर से स्वागत किया। आपने कहा जोश और जज्बा, कुछ नया करने का उत्साह, श्रेष्ठ कार्यशैली, एकजुटता, संगठित शक्ति के सतत प्रयास अर्थात टीमवर्क यही वे गुण है जो सफलता के लिए जरूरी होते हैं। आपने क्षितिजा की सुंदर शब्द विवेचना करते हुए कहा कि अमिट पीड़ाओं को सहकर नारी व्यथा छुपाती है। परिभाषा है त्याग की तभी क्षितिजा कहलाती है। क्षितिजा मतलब पृथ्वी से जुड़ा और भूमि से उत्पन्न यानी देवी सीता का नाम है जो हमें समाज में उच्च आदर्शों को स्थापना करने वाली सीता की तरह आदर्श गुणो को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। वस्तुत: प्रत्येक नारी क्षितिजा है जो सागर जैसी विशाल बाधाओको को पार कर सफलता केआकाश को छूने का हौसला रखती है। आज इस आयोजन में हम भी असीम संभावनाओं को नापने का प्रयास करेंगे और समाज के विकास में एक और स्तंभ स्थापित करेंगे। साथ ही रजिस्ट्रेशन किट में संगठन से जो रामकिट दी गई थी उसकी जानकारी भी आपने वीडियो द्वारा सभागार को दी जिसके उपयोग से आजकल अत्यधिक होने वाले हार्ट अटैक केस से बचाव हो पाएगा। आपके द्वारा इस अवसर पर गोरखपुरवासी डॉक्टर अरविंद राठी व डॉक्टर विजय राठी के अप्रतिम सहयोग से तुलसा देवी मुंशीलाल राठी फाऊंडेशन फॉर वीमेन वेलफेयर बनाने की घोषणा भी की जिसमे उनके द्वारा एक करोड़ रूपया प्रदत्त किया जा रहा है।

उद्घाटन कर्ता कंचनताई गडकरी ने अपने उद्बोधन में कहा महिला शक्ति पर ही परिवार निर्भर है। एक मां कठोरता से ही क्यों ना हो परिवार को अनुशासन में रखकर नई दिशा दे सकती है आपने महिला संगठन के इस तरह के कार्यों की प्रशंसा की। प्रमुख अतिथि के रूप में थे प्रमुख उद्योगपति श्री सत्यनारायण नुवाल, निवर्तमान अध्यक्ष महासभा श्री श्याम सोनी, प्रमुख समाजसेवी श्री पूनम चंद मालू, राष्ट्रीय युवा संगठन के अध्यक्ष श्री शरद सोनी सम्माननीय अतिथि थे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किरण लढ्ढा व राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, मध्यांचल उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री, मध्यांचल संयुक्त मंत्री अनीता जावंधिया की विशेष उपस्थिति थी। 

ओजस्विनी 2025

महामंत्री ज्योति राठी द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्य को गति प्रदान की। राष्ट्रीय महिला संगठन एवं संस्कार सिद्धा समिति के द्वारा ओजस्विनी 2025 के अंतर्गत प्रोफेशनल एजुकेशन में अध्यनरत 14 किशोरियों को लैपटॉप प्रदान किए गए जिसमें मुंबई की कीर्ति काबरा द्वारा सात लैपटॉप, ज्योति बाहेती, अरुणा लढ्ढा, अंजलि तापडिय़ा द्वारा एक-एक व बाकी चार लैपटॉप राष्ट्रीय महिला संगठन को बहनों द्वारा जो बधाई राशि प्राप्त होती है उससे दिए गए। इस कार्य में समिति प्रभारी अंजलि तापडिय़ा का विशेष योगदान रहा।

शक्ति वंदनम सम्मान

राष्ट्रीय महिला संगठन की ओर से विशिष्ट या अति विशिष्ट क्षेत्र में कार्य करने वाली बहनों को शक्ति वंदनम सम्मान से सम्मानित किया जाता है.. जिसके तहत सशक्त नारियों का सम्मान किया जाता है। महामंत्री द्वारा उनके नाम की घोषणा कर उनका जीवन परिचय पढ़कर उन्हें मंच पर आमंत्रित किया गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा श्रीफल, शॉल व मोमेटो को देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

अद्भुत कला के क्षेत्र में माहिर बहु प्रतिभावान नागपुर की श्रीमती मोहनी देवी मोहता, Mrs India इंटरनेशनल पीस एंबेसडर श्रीमती सिद्धि सोमानी जोहरी जोधपुर, प्रसिद्ध समाजसेवी और मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती किरण मूंदड़ा नागपुर, UMB mrs इंडिया 2024 श्रीमती निवृत्ति चांडक कटिहार, विश्व विक्रम स्थापित करने वाली जलपरी कु. कीर्ति नंदकिशोर भूराडिया सोलापुर।

मंचासीन अतिथियों द्वारा माहेश्वरी महिला पत्रिका व विदर्भ प्रदेश द्वारा संपादित नारी संदेश पत्रिका का विमोचन किया गया। प्रदेश सचिव नीलिमा मंत्री द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए उद्घाटन सत्र समाप्त हुआ। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम पवन बसंती

संध्या 7 से आयोजक संस्था द्वारा पवन बसंती सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के कलाकारों का समावेश था। कार्यक्रम में अतिथि रूप में कोटा से श्री गोविंद माहेश्वरी, नागपुर से श्री रमेश मंत्री व सौ सुशीला मंत्री उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला काबरा द्वारा की गई। वर्तमान जीवन शैली में तीन पीढियों का कैसा हो सामंजस्य नृत्य नाटिका के माध्यम से दर्शाया गया था। राष्ट्रीय महिला संगठन की ओर से कलाकारों को 21000 रू का पुरस्कार दिया गया। हां मैं हूँ स्वयंम सिद्धा के कार्यक्रम को कर्टनरेजर द्वारा दर्शाया गया। 

दिनांक 11 जनवरी की सुबह की शुरुआत योग प्रशिक्षक द्वारा की गई। प्रशिक्षक श्रीमती लता लढ्ढा द्वारा चेयर योगा के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्यवर्धक टिप्स भी दी गई जिसका सभी बहनों ने फायदा उठाया। अखिल भारतीय महिला सेवा ट्रस्ट की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक में अतिथि के रूप में नागपुर के श्री श्रवण मालू विशेष रूप से उपस्थित थे। ट्रस्ट की सचिव श्रीमती मीना सावल द्वारा बैठक प्रारंभ करते हुए सभी पदाधिकारी को मंच पर आमंत्रित किया व सभी का स्वागत किया। अध्यक्ष ललिता मालपानी ने ट्रस्ट संबंधित संपूर्ण जानकारी सभागार के समक्ष रखी। मां रतनी देवी काबरा व गीता मूंधड़ा द्वारा नए ट्रस्टीयों का स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारी ने अपने विचार रखें।

आयोजक संस्था द्वारा संक्रान्ति के उपलक्ष में सभी बहनों को हल्दी कुमकुम के साथ तिल गुड़ और दान दिया। बहनों ने उखाणे बोलकर कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा दीपक लढ्ढा उपस्थित थीं। संस्कृति सिद्धा अध्यात्म व परंपरा समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आंचलिक कार्यक्रम त्योहारा रो रंग मीठी मारवाड़ी संग का शुभारंभ समिति की उत्तरांचल सह प्रभारी श्रीमती अंजू जाजू के स्वरचित मधुर गीत से हुआ जिसने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

महामंत्री ज्योति राठी द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्कृति सिद्धा समिति की समिति प्रभारी प्रेमा झंवर व प्रदर्शक निशा लढ्ढा को टीम के साथ मंच पर आमंत्रित किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड व कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि श्रीमती सुशीला मालू, पुरुषोत्तम मालू व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा सादानी को मंच पर सादर आमंत्रित किया गया। सभी अतिथियों का आयोजक संस्था द्वारा सम्मान किया गया। शोभा सादानी ने कार्यक्रम संबंधी अपने विचार रखें। तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी भाषा में समिति प्रभारी प्रेमा झंवर व प्रदर्शक निशा लढ्ढा द्वारा अति सुंदर किया गया।

कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में श्रीमती कुमकुम अग्रवाल, सरला सोमानी व रंजू चांडक उपस्थित थे। इस आंचलिक कार्यक्रम में पांचो अचंल को बारह मासी तीज त्यौहार को मारवाड़ी भाषा में ही प्रस्तुत करना था। प्रत्येक अंचल से 15 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम - उत्तरांचल, द्वितिय-मध्यांचल, तृतीय दक्षिणांचल, चतुर्थ पश्चिमांचल, पंचम पूर्वांचल रहे। पूर्व सभापति श्री श्याम सोनी की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण हुआ। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 15000 रुपए समिति प्रभारी श्रीमती प्रेमा झंवर की ओर से दिया गया।


प्रेरक उद्बोधन

अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता ब्रह्म कुमारीज डॉ. बी.के. सुनीता दीदी द्वारा खुशी या तनाव स्वयं करें चुनाव विषय पर सभी का मार्गदर्शन किया। आपने कहा परिस्थितिया कैसी भी हो हमेशा मानसिक रूप से स्थिर रहकर ही कार्य करें। प्रभु का धन्यवाद देते हुए जीवन में सकारात्मक बातों का ही चिंतन करें ताकि खुशियों का ही आभास रहे और तनाव की स्थिति कभी भी ना आने पाये। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ व महामंत्री ज्योति राठी द्वारा सुनीता दीदी का श्रीफल व शॉल देकर सम्मान किया गया।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पथ प्रदर्शक आदरणीय गीता मूंधड़ा जो इस संगठन रूपी वटवृक्ष की कर्मठ नेत्री है, आपने हाल ही में 75 वा जन्मदिन अमृत महोत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन की ओर से शॉल, सम्मान पत्र देकर आपका सम्मान किया गया।

प्रादेशिक रिपोर्टिंग हेतु प्रदेश अध्यक्ष व सचिव द्वारा रिपोर्ट वाचन प्रतियोगिता संपन्न हुई। मात्र 3 मिनट में सभी ने अपने एक वर्ष के कार्यों का ब्यौरा दिया। इसके निर्णायक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मूंधड़ा और निवर्तमान अध्यक्ष आशा माहेश्वरी थे। यह कार्यक्रम आंचलिक था.. अत: प्रत्येक अंचल से दो प्रदेशों को पुरस्कार दिए गए।

स्वयं सिद्धा महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा आयोजित बहु प्रतीक्षित कार्यक्रम हां मैं हूं स्वयं सिद्धा संध्या 6 बजे शुरू हुआ। सर्वप्रथम महामंत्री द्वारा कार्यक्रम का संचालन प्रारम्भ करते हुए समिति के सभी सह प्रभारी, समिति प्रभारी निर्मला मल्ल प्रदर्शक व कार्यक्रम की सूत्रधार गिरिजा सारडा को मंच पर आमंत्रित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ के साथ कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथिगण निवृत्ति चांडक UMB मिसेस इंडिया 2024, श्रीमती सरोज रमेश रांदड, श्रीमती सीमा प्रदीप कोठारी को मंचासीन कर सभी का स्वागत किया गया।

पैनलिस्ट ग्रुप में ABP न्यूज चैनल की वरिष्ठ पत्रकार मनोज्ञा लोईवाल, अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी, फिल्म निर्मात्री एवं अभिनेत्री रूपल विवेक मोहता थे। सभी को बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। उनके परिचय के साथ-साथ उनके वक्तव्य भी अत्यंत प्रभावशाली था जिसका संपूर्ण सदन ने बहुत सराहना की।

इस कार्यक्रम में संपूर्ण भारतवर्ष व नेपाल से प्रतिभागी के रूप में माहेश्वरी समाज की 32 स्वयं सिद्धा बहनों से रूबरू होने का मौका मिला जिन्होंने चुनौतियों का सामना करते हुए अपने आप को किसी ने किसी क्षेत्र में सिद्ध किया हुआ है। सभी प्रतिभागी एक से बढ़कर एक थे। उनकी मोटिवेशनल स्टोरी सभी के लिए प्रेरणास्पद रही। निरंतर 4 घंटे चलने वाले इस कार्यक्रम को सभी को अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम अत्यधिक सफल रहा।

यह प्रतियोगिता विभिन्न राउंड में संपन्न हुई जो कि ऑफलाइन और ऑनलाइन थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम रूपाली गांधी छत्तीसगढ़, फस्र्ट रनर अप अर्चना सारडा नेपाल, सेकंड रनर अप पूजा डागा कोलकाता रही। 

विभिन्न श्रेणियां में विशेषताओं के साथ दिए गए अन्य पुरस्कार में दीपिका माहेश्वरी हैदराबाद, तृप्ति कोठारी उत्तर प्रदेश, सविता केला छत्तीसगढ़, पूजा काल्या दिल्ली प्रदेश, निशा बिहानी पश्चिम बंगाल, संतोष लढ्ढा विदर्भ प्रदेश, विदुषी डागा मुंबई प्रदेश, शिप्रा राठी मथुरा को प्रदान किये गये।

इस अवसर पर अंशिता राठी द्वारा जोश व उत्साह से परिपूर्ण सुंदर प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया था। सभी प्रतिभागियों को संगठन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

12 जनवरी 2024

सुबह-सुबह सभी ने रिसॉर्ट की सैर का आनंद लिया। ठीक 10 बजे ज्ञान सिद्धा साहित्य समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम विविधा दर्पण प्रारंभ हुआ। इसमें पांचो अचंल से 10 टीम बनाई गई थी। प्रत्येक टीम में तीन तीन प्रतियोगी प्रदेश से नियुक्त किए गए थे। वर्तमान के सामाजिक ज्वलंत विषयों पर अनूठे अंदाज में अपनों से अपनी बात किंतु वाद विवाद के स्वरूप में रखी गई। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभागी बहनों का वाकचातुर्य, उनके विचारों की प्रस्तुति, कहने का अंदाज, समयबद्धता सब कुछ सर्वश्रेष्ठ था। इस कार्यक्रम की सभी ने अत्यंत सराहना की। समिति प्रभारी अनुराधा जाजू व समिति प्रदर्शक मंजू मानधना व समस्त सह प्रभारीयो का पूर्णता योगदान रहा। कार्यक्रम अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मूंदड़ा ने भी अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के निर्णायक गण श्री राकेश भैया, श्रीमती शीला तापडिय़ा व विनोद नायक थे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक विषय को लेकर प्रत्येक अंचल के टीम को विजेता व उपविजेता के रूप में पुरस्कृत किया गया था। सभी 10 टीमों को पुरस्कार दिए गए। श्रीमती उषा श्याम सोनी की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया।

सम्मान समारोह

विदर्भ प्रदेश द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मीना सांवल को उनके सामाजिक कार्यों में श्रेष्ठ योगदान हेतु जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महिला संगठन की ओर से समाज बंधुओ सुरेश बंग व संजय मंत्री के साथ आयोजक संस्था के प्रमुख पदाधिकारीगण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

तत्पश्चात् आयोजक संस्था की ओर से सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान किया गया।

श्रीमती नेहा भट्टड उमरखेड द्वारा सभी बहनो को शुद्ध घी का पैकेट दिया गया व उन्होंने इसकी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। 

वस्त्रम प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्वर्गीय मनोरमा लढ्ढा की स्मृति में 151 साड़ी ग्वालियर में दी गई। हिंगनघाट की त्रद्बद्वड्डह्लद्ग3 इंडस्ट्रीज की महिला कर्मचारियों को व गोयनका फाम्र्स में कार्यरत महिला कर्मियों को भी राष्ट्रीय पदाधिकारी द्वारा साडिय़ां वितरित की गई।

अंत में राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा राष्ट्र के 27 प्रदेशों से आई बहनों का, समस्त अतिथि गणों का, विदर्भ प्रदेश की पूरी टीम के साथ ही नागपुर जिला व नागपुर नगर महिला संगठन के समस्त पदाधिकारी को उनके द्वारा किए गए आत्मीय सहयोग हेतु, सभी ने अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए आयोजन को अत्यधिक सफल बनाया, यातायात, निवास, भोजन, सभागार व मंच व्यवस्था, माइक एंड म्यूजिक सिस्टम, फोटो व वीडियोग्राफर सभी यथोचित व्यवस्था हेतु राष्ट्रीय महिला संगठन की ओर से दिल से आभार व्यक्त किया गया और इसी आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। खुशनुमा मौसम के साथ सभी बहनें अपने गंतव्य की और रवाना हुई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मांडना प्रतियोगिता तथा पतंग सजाओ प्रतियोगिता के पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में भारती राठी, प्रेम वंग, कल्पना भूतड़ा, तारा माहेश्वरी, ज्योति बाहेती, उषा करवा, आशा लढ्ढा, पूर्णिमा काबरा, लक्ष्मी राठी, सुनंदा लढ्ढा, विद्या लद्दड, पूनम झवर, माधुरी मोदी, प्रगति माहेश्वरी, नीता सारडा, निलिमा चांडक आदि का विशेष सहयोग मिला।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन