माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा सिलाई प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू
माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा विराटनगर स्थित विराट माध्यमिक बहिरा विद्यालय में त्रिमासिक सिलाई प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू कराया गया। कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 के छात्राओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें से उत्तीर्ण 10 बच्चों को प्रशिक्षण के बाद 10 सिलाई मशीन भी छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में देबनरा मूंदडा समूह तथा जाजु परिवार विराटनगर द्वारा पांच सिलाई मशीन स्कूल को उपलब्ध कराई गई। माहेश्वरी समाज विराटनगर के अध्यक्ष घनश्याम काबरा, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती गिरिजा शारदा, संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती गोमती राठी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री बेणी गोपाल मूंदड़ा तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री महेश जाजु, मंच की निवर्तमान अध्यक्ष श्री पूनम राठी, स्कूल के वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रमा रिजाल तथा स्कूल व्यवस्थापक समिति के सदस्य श्री प्रकाश भक्त जोशी के साथ ही मंच के पूर्व अध्यक्ष, सल्लाहकार एवं मंच की बहनों की उपस्थिति रही।
Latest News