अखिल भारतीय भूतड़ा समिति का 40वी साधारण सभा एवं पुरस्कार वितरण समारोह व चुनाव सम्पन्न

अखिल भारतीय भूतड़ा समिति का 40 वी साधारण सभा एवं पुरस्कार व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन माहेश्वरी जनोपयोगी भवन रातानाडा जोधपुर में आयोजित किया गया जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समिति के सचिव श्री राजेंद्र भूतड़ा ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 40 वर्र्षो से लगातार प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष श्री सुरश चंद्र भूतड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में मूख्य अतिथि ब्रजगोपाल भूतडा, जयपुर निवासी एवं विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी श्री सत्यनारायण भूतडा एवं श्री अचलदास भूतडा, चेन्नई निवासी थे। कार्यक्रम में प्रतियोगिता आयोजन समिति प्रभारी श्रीमती सन्तोष भूतडा एवं उनकी टीम द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा बहुत ही आकर्षक सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोंजन किया गया तथा सामूहिक भोज का आयोजन संयोजक श्री अनुज भूतड़ा के संयोजन में किया गया।

सचिव श्री राजेन्द्र भूतडा ने बताया कि समारोह में परिक्षाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों व प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त करने वालों 46 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। श्री धनराज भूतडा द्वारा पिछले 9 वर्षो सें सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को गोल्ड मेंडल द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इस बार का गोल्ड मेडल श्री जीगर भूतडा सुपुत्र श्री मनोज भूतडा, बाडमेर निवासी को बारहवी कक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर दिया गया इसके अतिरिक्त वरिष्ठ जनों का सम्मान में श्रीमति एवं श्री बालकिशन भूतडा, पीपाड निवासी एवं श्रीमति एवं श्री कमलकिशोर भूतडा का सम्मान किया गया। पुत्री जन्म पर श्रीमति निकिता एवं श्री यशोदानन्दन तथा श्रीमति एवं श्रीमति रोनिका एवं श्री हरीश भूतडा का भी सम्मान किया गया। राजकीय सेवा में नियुक्ति होने पर सुश्री योगिता भूतडा पुत्री श्री वासुदेव भूतडा जैसलमेर निवासी एवं श्री अरविन्द भूतडा पुत्र श्री बागचन्द भूतडा, बालोतरा निवासी एवं कुमारी विषाका भूतडा पुत्री श्री गणेश कुमार भूतडा जैसलमेर निवासी को मेडीकल में सलेक्शन होने पर व निशुल्क ओडिट करने पर श्री विकास भूतडा को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

आमसभा में त्रिवार्षिक कार्यकारिणी हेतू चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें श्री सुरेश चन्द्र भूतडा अध्यक्ष, श्री राजेन्द्र भूतडा सचिव एवं श्री चन्द्रकिशोर भूतडा को कोषाध्यक्ष घोषित किये गए। चुनाव अधिकारी श्री रामाकिशन भूतडा द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई। मंच संचालन श्री प्रकाश भूतडा एवं श्री महेश भूतडा द्वारा किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन