महेश क्लब इचलकरंजी द्वारा स्वास्थ्य योग शिविर का आयोजन सम्पन्न

महेश क्लब इचलकरंजी एक अच्छे, संस्कारो से परिपूर्ण आदर्श सेवा भावी सामाजिक संस्था है। पिछले 32 सालो से अपनी संस्था निरंतर सेवा, सौहार्द संस्कार एव् समर्पण की राह पर चलते हुये, सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्य करता आ रहा है, इसी शृंखला में इस बार योगाचार्य संगु गुरुजी के सानिध्य में संपूर्ण स्वास्थ्य योग शिविर का 10 दिन आयोजन किया गया था, जिसके (समापन) आनदोत्सव समारोह का आयोजन, सोमवार दिनांक 13/01/2025 को दोपहर 4 बजे 6:30 बजे तक किया गया। यह कार्यक्रम श्री द्वारकाधीश सारडा अध्यक्ष, श्री महेश सेवा समिति, श्री श्यामसुंदर मर्दा, ट्रस्टी दगडूलाल मर्दा चेरिटेबल अँड रिसर्च फॉउडेशन, श्री रामविलास मूंदड़ा, उद्योगपति व श्री कुंतीलाल पाटनी, ओमप्रकाश दिवटे आयुक्त इचलकरंजी महानगरपालिका की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्री बनवारीलाल झंवर, सचिव श्री किशोर कुमार मूंदडा, कोषाध्यक्ष श्री महेश कुमार भुतडा, प्रोजेक्ट चेअरमन श्री भगवानदास जाजू, कमेटी मेंबर्स श्री राधेश्याम भुतडा, ओमप्रकाश चांडक, दिलीप कुमार सारडा, कस्तुरे काका भी उपस्थित थे। शिविर में भाग लेने वाले अतिथियों ने अपना अनुभव बताते हुये कहा कि इस शिविर से बहुत ही स्वास्थ्य लाभ मिला, हमारी पुरी जीवन शैली ही बदल गई। इस शिविर को सफल बनाने में श्री गिरीराज मोहता, श्री लक्ष्मीकांत मर्दा, श्री राजेंद्र बोहरा, श्री किशनगोपाल सोनी का विशेष सहयोग मिला। इस कार्यक्रम के लिये क्लब के सदस्य, समाज के सभी महानुभाव उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का सूत्र संचालन श्री श्रीकांत मंत्री, सौ. सीमा मानधनिया ने किया। आभार प्रदर्शन श्री किशोर कुमार मूंदडा ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन