ओसियां में मंत्री समिति के पदाधिकारियों और कार्यसमिति का निर्विरोध चयन हुआ

ओसियां के अंतराराष्ट्रीय आवास भवन के प्रांगण में समस्त मंत्री माहेश्वरी परिवार समिति का गठन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ। समिति में सर्व श्री प्रदीप मंत्री किशनगंज (बिहार) को संस्थापक अध्यक्ष मनोनित किया गया तथा अध्यक्ष पद पर सर्वश्री सुरेश कुमार मंत्री, सचिव बजरंगलाल मंत्री, कोषाध्यक्ष भागीरथ मंत्री जोधपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्याणमल मंत्री इंदौर, उपाध्यक्ष द्वारकादास मंत्री पुणे, उपाध्यक्ष दीनदयाल मंत्री जोधपुर, सह-सचिव राधेश्याम मंत्री इंदौर, संगठन मंत्री अमित मंत्री अमरावती, सांस्कृतिक मंत्री राकेश मंत्री जोधपुर एवं प्रचार मंत्री मोहनलाल मंत्री इंदौर का चयन हुआ। इसके अलावा कार्यकारिणी मंडल सदस्य के रूप में सर्वश्री चन्द्रशेखर मंत्री जोधपुर, सुनील मंत्री, जलगांव, जगदीश मंत्री अहमदाबाद, गणपत मंत्री सूरत, मुकुट मंत्री जयपुर, सत्यनारायण मंत्री इंदौर, तेजराज मंत्री, अशोक मंत्री, महेन्द्रकुमार मंत्री, महेश मंत्री जोधपुर आदि को मनोनित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सभी प्रदेशों के मंत्री परिवार सदस्य की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। समिति के गठन के पश्चात सभी ने स्वागत और शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा आभार प्रचार मंत्री मोहनलाल मंत्री ने प्रकट किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन