फरीदाबाद में मकर संक्रांति पर किया गया सेवा कार्य
माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट एवं माहेश्वरी महिला मंडल, फरीदाबाद द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2025 को मकर संक्रांति के उपलक्ष में एवं सेवा के कार्य की अग्रिम कड़ी में गर्म वस्त्र, गरम इनर एवं खिचड़ी का वितरण किया गया। यह वितरण शुभम विद्या मंदिर, 210, श्रमिक विहार, सेक्टर 30 फरीदाबाद में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से की गई। स्कूल के 125 बच्चो को गर्म टोपी, गुलीबंद एवं जुराब जोड़ी 330 बच्चो को गर्म इनर (वूल वार्मर) वितरित किए गये। विद्यालय के सभी 25 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं एवं सह कर्मचारियों को शाल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के श्री रमेश झवर, श्री देवेश चांडक, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल आगीवाल, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सचिव श्रवण मिमाणी, श्री टीपी माहेश्वरी, श्री ललित परवाल, श्री विमल माहेश्वरी, श्री वेद प्रकाश खंडेलवाल, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा झंवर, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू पेड़ीवाल, श्रीमती संगीता आगीवाल, श्रीमती पूर्वी आगीवाल, श्रीमती शकुंतला बागड़ी, श्रीमती शोभा झंवर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इन सभी का स्वागत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा गुप्ता एवं विद्यालय के संस्थापक श्री शुभम खंडेलवाल द्वारा किया गया। सभी लोगों ने इस सेवा के कार्य को पूरे मन से किया। सभी बच्चों के चेहरे एवं आंखों में खुशी की अलग ही चमक थी। यह चमक एवं खुशी कार्यक्रम की सफलता को दर्शाती है। इस तरह के सेवा के कार्य होते रहने चाहिए जिससे जरूरतमंद लोगो की सहायता हो सके।
Latest News