माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना ने मनाया पौषबड़ा महोत्सव
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Tue, 07-Jan-2025 | ![]() |
|---|
डेगाना माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में शहर के बीदासर रोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पौषबड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा सारड़ा ने बताया कि दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर महिला मंडल की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमे मीठे रस से भरोड़ी राधा रानी लागे....मेरे बांके बिहारी लाल नजर लग जायेगी..... भजन गाकर ठाकुर जी को रिझाया। इस मौके पर ठाकुरजी को दाल के बने बड़े का भोग लगाया। इस अवसर पर ठाकुर जी की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। ठाकुरजी की आरती कर भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं व बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर अध्यक्ष सुमित्रा सारडा, प्रियंका भूतड़ा, किरण सोनी, अनिता करवा, ज्या भूतड़ा, तारा जाजू, कलावती करवा, सुनीता जाजू, शोभा दरक, सुमन करवा, मंजू पुरोहित, किरण करवा, रंजना बल्दवा, पुष्पा करवा, निशा बांगड़, पूनम कालिया, गीता बांगड़, मंजू गिलड़ा, सरोज करवा सहित महिलाएं उपस्थित थी।
Latest News

