निस्वार्थ श्री श्याम सेवा वाट्सअप मददगार ग्रुप कानपुर द्वारा किया गया सेवा कार्य


निस्वार्थ श्री श्याम सेवा वॉट्सअप मददगार ग्रुप कानपुर द्वारा 1 जनवरी  2025 को प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी श्री पुरूषोत्तम तोषनीवाल के पडपौत्र तथा ग्रुप के संस्थापक श्री बाबुलाल सारडा के दोहिते मनन तोषनीवाल के पहले जन्मदिन के अवसर पर केशव माधव बस्ती नं-१, केशव माधव पनकी नमामी गंगे और एशिया के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हेलेट में विशाल स्तर पर सेवा कार्य किया गया जिसमें बाबा श्याम का संकीर्तन पूजन अर्चन संग बच्चों को स्टडी टेबल, मोजा, टोपी, लड्डू, दूध, बिस्किट, फल वितरित किये गये। डॉ. अनुराग राजोरिया, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. नीलम त्रिपाठी, चंदा मिश्रा, रामु मिश्रा, पूजा कुमारी और रश्मि का सम्मान किया। अस्पताल में गर्म पानी की बोतल भी दान दी गई जो आजीवन सरकारी सिस्टम माध्यम से सेवा देती रहेगी।  


इस सेवा कार्य में दिलीप जी, गोलू जी, अनिल जी, आशीष जी, दीपक जी, मनीष जी, प्रेरणा जी, मंजू जी, शालिनी जी, अमर, नितिन, भगवानदीन जी सहित अनेको सेवाधारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर योगी श्यामनाथ द्वारा ताल छापर (राज.) में स्थापित श्री श्याम गौ सेवा धाम में घायल गो वंश की सेवार्थ आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। जीरो बैंक में पुरूषोतम तोषनीवाल परिवार लाल बंगला और सीमा जैन किड़वाई नगर, पुरूषोतम अग्रवाल विष्णुपुरी ने अपनी सहभागिता निभाई। ग्रुप द्वारा ३ जनवरी को कोलकात्ता से खाटू जाने वाली विशाल डाक निशान@एक निशान श्रीश्याम के नाम का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया। टीम प्रमुख कोलकात्ता मुकेश गोयल, कृष्णा अग्रवाल, मनोज तोदी, अमित वर्मा सहित सैकड़ो श्याम प्रेमी उपस्थित थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन