झारखंड बिहार प्रदेश महिला संगठन के पदाधिकारी का भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न

झारखण्ड बिहार माहेश्वरी महिला संगठन की इस सत्र की प्रथम भ्रमण यात्रा प्रदेश के छोटानागपुर एवं कोल्हान अंचल के अलग अलग शाखा सदस्यों से मिलना तय हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मला लढ्ढा, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती उषा माहेश्वरी, सचिव श्रीमती संगीता चितलांगिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती राज चांडक ने शाखों के सदस्यों, स्थानीय संगठन की सभी पदाधिकारियों, अखिल भारतीय सदस्य, अंचल उपाध्यक्ष, सयुक्त सचिव, समिति संयोजिका एवं सह संयोजिका एवं कार्यकारिणी सदस्य से मुलाकात की।

दिनांक 16/12/24 चक्रधरपुर मे सुबह की मीटिंग मे स्थानीय सभी सदस्य के साथ वार्तालाप शुरू हुई। विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा की गई। वहा से शाम मे चाईबासा पहुंचे जहाँ आने वाले दिनों मे होने वाले प्रोग्राम की जानकारी स्थानीय सदस्यों ने प्रदेश सदस्यों को दी जो सराहनीय रहा।

दिनांक 17/12/24 जमशेदपुर मीटिंग मे प्रदेश पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संतोष धूत एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला आगीवाल भी मौजूद थी। महिला मीटिंग मे नये प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी जोड़े गये। जमशेदपुर मे पुर्वांचल संयुक्त मंत्री श्री छितरमल धूत, वर्तमान सचिव श्री महेश लखोटिया एवं प्रदेश कोल्हान अंचल उपाध्यक्ष श्री जुगल माहेश्वरी से आने वाले समय मे प्रदेश अधिवेशन की तैयारी के लिए बात हुई। टाटा से राँची आते समय प्रसिद्ध आदि शक्ति मां अष्टभुजा देवड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर राँची पहुचे। आने वाले दिने मे युवा मातृशक्ति हमारे समाज के साथ जुड़े उसके लिए नवयुवती संगठन बनाने के लिये भी बात की गई। प्रदेश महिला पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीरा परवाल से भी मुलाकात हुई। राँची में प्रदेश सभा अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू व स्थानीय युवा संगठन मे युवा मातृशक्ति के लिए भी कोई पद आरक्षित की जाये। प्रदेश मे बच्चों के लिए संस्कार शाला चालू की जाये उस पर विचार किया एवं सयुक्त रूप से प्रदेश सदस्यों के साथ चौरासी कोश की यात्रा के लिए बात हुई। राँची से गुमला जाने पर गुमला सदस्यों के साथ माता अंजना देवी मंदिर का दर्शन भी किया। उसके बाद बोकारो, धनबाद, कोडरमा सदस्यों से मिलते हुए 20/12/24 को देवघर पहुचे। देवघर मे बाबा बैधनाथ धाम में भी पूजा की गई। वहां चल रहे आहार सेवा मे प्रदेश से 5000/- की राशि दी गई एवं उस दिन वहा भोजन के लिए आने वाले राहगीरों को प्रदेश सदस्य ने भोजन परोसा साथ ही देवघर मे बन रहे माहेश्वरी भवन के सौंदर्यकरण एवं विस्तारीकरण के कार्य को भी देखा। सभी संगठन के साथ मीटिंग मे नई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों एवं महिला पत्रिका सदस्यों को जोडा गया। नेत्रदान के लिए फॉर्म भरने के लिए प्रोत्साहित करना एवं अखिल भारतीय ट्रस्ट से किसे क्या सहायता मिल सकती है उस पर चर्चा की गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन