गोटन मेड़ता सिटी में स्मारिका विमोचन व स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित

मेड़ता तहसील माहेश्वरी सभा द्वारा प्रकाशित स्मारिका 'सादर जयगोपाल' का विमोचन राठी परिवार गोटन चेन्नई के सानिध्य में समाज पुरोधा वरिष्ठजनों (बुजुर्गों) के सानिध्य मे मेड़ता सिटी के समीपवर्ती औद्योगिक कस्बा गोटन में स्थित दरडा भवन में स्नेह मिलन के रूप में समारोह भव्यता के साथ धूमधाम पूर्वक संपन्न हुआ। यह विमोचन समारोह सुबह ठीक सवा बारह बजे भगवान शिव की प्रतिमा पर पुष्प माला के दीप प्रज्वलित के साथ नोखाधाम महंत त्यागी रामप्रकाश महाराज, संत रामबल्लभ महाराज के सानिध्य और नागोर जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सत्यनारायण भंडारी, सचिव कैलाश चंद मूंदड़ा, मध्य राजस्थान प्रादेशिक महिला सभा अध्यक्ष शशि कला लढ्ढा, नागौर जिला माहेश्वरी महिला अध्यक्ष शोभा देवी मूंदड़ा, अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के पूर्व अध्यक्ष राधा मोहन सोनी, पूर्व अध्यक्ष श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर श्याम सुन्दर बिड़ला, मध्य राजस्थान प्रादेशिक युवा सभा अध्यक्ष मधुर गिलड़ा, नागौर जिला माहेश्वरी युवा सभा अध्यक्ष अजय राठी, मेड़ता माहेश्वरी समाज ने वरिष्ठजन माणक चंद दरक, रामेश्वर लाल परतानी, भामाशाह चंपा लाल राठी गोटन के आथित्य एवं मेड़ता तहसील माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सुरेश मूंदड़ा की अध्यक्षता मे हुआ। जानकारी के अनुसार नंदू श्री मंत्री के संपादन में संपादित स्मारिका सादर जयगोपाल में मेड़ता तहसील माहेश्वरी समाज से जुड़ी सामाजिक धार्मिक राजनीतिक सहित विभिन्न पठनीय सामग्री से परिपूर्ण है। 

इस अवसर पर रिया बड़ी से कैलाश बाहेती, बेनीगोपाल लाहोटी, जुगल किशोर मनिहार, राजेश राठी, रामेश्वर बलदेवा, मिठू लाल मनिहार, दिनेश लाहोटी, कन्हैयालाल झंवर, रेन से राशबल्लभ, सुरेश भूतड़ा, नंदू बंग, कैलाश बंग, श्री भगवान बंग, शिव बंग, हनुमान बंग, जुगल बंग, जसनगर से कैलाश मूंदड़ा, दिनेश सिकची, मेड़ता रोड से महावीर कोठारी, पूसाराम कोठारी, रामकिशोर फोफलिया, नथमल सोनी, नंदू कोठारी, नवल कोठारी, विनय कोठारी, मोकलपुर से सत्यनारायण गट्टाणी, दिनेश गट्टाणी, पादु से नटवर काबरा, गोटन से, ऋषभ राठी, लक्ष्मी नारायण, दिनेश जाजू, संजय जाजू, मेड़ता सिटी से रमेश भूतड़ा, मानक दरक, गोरधन सारदा, केदार बिड़ला, अशोक झंवर, बनकट मालपानी, महेश दरक, प्रवीण काबरा, संपत बिड़ला, गोपाल कृष्ण सोनी, मेड़ता पालिका अध्यक्ष पवन परतानी, जुगल बाहेती, प्रकाश बिड़ला, धनेश बिड़ला, बाबू लाल गट्टाणी, विनय भूतड़ा, सत्यनारायण लाहोटी, कमल जेथल्या, किशन लाहोटी, राकेश मंत्री, सौरभ बांगड़, आशीष मनिहार, कमल मनिहार, पवन बिड़ला, श्याम मोदानी, सीपी बिड़ला, घनश्याम डालिया, संतोष मूंदड़ा, सीताराम बजाज, सुरेंद्र बिड़ला, महेश बजाज, नरेंद्र लाहोटी, परबतसर से कमल मूंदड़ा, वही महिला सदस्य के रूप में मेड़ता सिटी महिला मंडल अध्यक्ष शोभा लाहोटी, पूर्व सह सचिव सरिता मंत्री, संतोष मूंदड़ा, नीलम बिड़ला, वंदना डालिया, मीना बिड़ला, उमा झंवर, पूर्व कोषाध्यक्ष सरस्वती गट्टाणी, शोभा परतानी, श्री कांता तापडिय़ा, सुशीला लाहोटी, अंजू मालपानी, निशा ईनाणी, राज मानधनीय, पिंकी गट्टाणी, प्रवीणा बिड़ला, मंजू, माधवी मालपानी, किरण गट्टाणी, सविता सोनी इत्यादि उपस्थित रहे। इससे पूर्व सभी मंचासिन अतिथियों का माला, दुपट्टा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। वहीं भामाशाह राठी दंपति (चंपालाल मुन्नीदेवी) का मेड़ता तहसील माहेश्वरी सभा द्वारा दुपट्टा माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर भगवान चारभुजा की तस्वीर भेट कर स्वागत किया। मंच का सफल संचालन मेड़ता तहसील माहेश्वरी सभा सचिव नंदू श्री मंत्री ने किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन