विशाल स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन सम्पन्न

जिला माहेश्वरी सभा कासगंज व एटा तथा डीडू माहेश्वरी नवयुवक मंडल रजिस्टर्ड कासगंज के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28.12.2024 को प्रात 11 बजे से कासगंज में एक विशाल चिकित्सा शिविर श्रीगंगादेवी माहेश्वरी भवन में लगाया गया। शिविर का उद्घाटन श्वी ओम स्वामी जी ने किया एवं दीप प्रज्ज्वलित डा0आदित्य माहेश्वरी नगर अध्यक्ष श्री अरविन्द काबरा, जिला अध्यक्ष श्रीराजकुमार जाखेटिया ने भगवान महेश का दीप प्रज्वलित कर एवं माल्र्यापण करके किया। शिविर में 322 समाज बन्धुओं व अन्य मरीजों ने आकर डाक्टरों को दिखाया तथा एडवाइज ली। शिविर मे क्कस्नञ्ज (द्यह्वठ्ठद्द द्घह्वठ्ठष्ह्लद्बशठ्ठ), श्वष्टत्र, ॥क्च्र ङ्कष्ट, क्चह्रहृश्व ष्ठश्वहृस्ढ्ढञ्जङ्घ, क्रक्चस्, ञ्जस्॥ आदि टेस्ट मुफ्त किए गए तथा मुक्त दवाये दी गई। शिविर में डॉ. रामनिवास हा्स्पीटल सहसवान के विशेषज्ञ डाक्टर्स द्वारा मयस्टाफ के सेवायें दी गई साथ में कासगंज के भी कुछ विशेषज्ञ डाक्टर ने भी अपनी सेवायें प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. आदित्य माहेश्वरी  (बीपी, शुगर, हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. हर्ष राठी (मनोरोग विशेषज्ञ) डॉ. खुशबू अग्रवाल (रेडियोलाजिस्ट) डॉ. उद्भव काठपालिया (केंसररोग विशेषज्ञ), डॉ. मेराज (लेपोस्पोकिक) तथा डॉ. अमोल गुप्ता ने होम्योपेथिक पद्धति से इलाज किया तथा होम्योपेथिक की दवाएं मुक्त वितरित की। शिविर में आये समस्त मरीजों को एवं उनके साथ आये परिवार जनों को नि:शुल्क भोजन व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई। शिविर को सफल बनाने में जिला सभा के अध्यक्ष श्री राजकुमार जाखेटिया, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री अरविन्द काबरा, मंत्री सुनील दरक, प्रबन्धक राजीव काबरा, गोपाल झंवर, सुनील काबरा, सच्चितानंद डागरा, सुभाष माहेश्वरी, दुग्रेश माहेश्वरी, महेन्द्र चाँडक, गोपाल मूना, हीरेन्द्र माहेश्वरी, धनश्याम मूना, विनय कुमार माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, कपिल लाहोटी, सोरव लाहोटी, लता माहेश्वरी, अलका माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन