रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट द्वारा मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, बलदेव प्रसाद व कौशल्या देवी तापडिय़ा की स्मृति में उनके पुत्र दिनेश, मनोज तापडिय़ा के संयुक्त तत्वावधान में 22वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 25 दिसम्बर 2024 को माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 126 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 62 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके के किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे दिनेश तापडिय़ा, ऋतु तापडिय़ा, डॉ. मातीयू रतनगढ़ ब्लाक की प्रधान मोहनी देवी खीचड़ व सरपंच विक्रमपाल, कमलादेवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। आर्यमन व संजू तापडिय़ा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के महेश जाजू, राकेश जाजू, रामोतार चांडक, नरेश पेड़ीवाल, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, माहेश्वरी महिला मंडल से मंजू लढ़ा, सरिता चांडक, जयश्री जाजू, सुनीता झंवर, एडवोकेट पूर्णिमा लढ्ढा व नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।
Latest News