माहेश्वरी समाज चौहटन द्वारा स्नेह भरा सादर निमंत्रण
सुईया पोषण मेला चौहटन
मरू कुंभ स्नान
आप सभी समाज बंधुओ को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि, पांडवों की तपोभूमि चौहटन नगरी में दिनांक 29 व 30 दिसंबर 2024 तदनुसार विक्रम संवत 2081 पोष बदि चौदस सोमवती अमावस्या को मारू कुंभ पोषण मेला भरा जाएगा।
स्नान मुहूर्त 30 दिसंबर 2024 को प्रात: 6 बजे से सायं 5:30 तक रहेगा।
अत: आप सभी समाज बंधु सपरिवार अर्ध मरू कुंभ स्नान के लिए सादर आमंत्रित है।
माहेश्वरी समाज चौहटन पलक पांवड़े बिछाए आपके आगमन के इंतजार में है।
यह निमंत्रण समाज के सभी माता बहनों के लिए भी है। आप सभी सपरिवार पधार कर सेवा का हमें अवसर प्रदान करें।
इससे पूर्व यह मेला 2017 में भर गया था।
29 और 30 दिसंबर 2024 को चौहटन माहेश्वरी समाज द्वारा आपके ठहरने एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था समाज के भवन में की गई है।
चौहटन माहेश्वरी समाज द्वारा आप सभी समाज बंधुओ को पुन: भाव भरा निमंत्रण स्वीकार करें।
निवेदक
चौहटन समाज चौहटन
Latest News