रतनगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा मनाया गया तुलसी दिवस

हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार तुलसी पूजन दिवस साल में पौष माह की 25 दिसंबर को मनाया जाता है, तुलसी पूजन दिवस का धार्मिक महत्व बहुत गहरा है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है और उनकी पूजा से भगवान श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस शुभ दिन पर रतनगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू देवी लढ़ा की अध्यक्षता में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को मंत्री जय श्री जाजू ने सम्बोधित करते हुए तुलसी पूजन दिवस के बारे में बताया। कार्यक्रम में महिला मंडल कोषाध्यक्ष सुनीता झंवर ने तुसली पूजन को लाभकारी बताकर उसके पूजन पर जोर देने का आव्हान किया। इस कार्यक्रम में पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष सरिता चांडक, लादरिया महिला मंडल अध्यक्ष संजू तापडिय़ा, रितु तापडिय़ा सहित सर्व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन माहेश्वरी युवा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पूर्णिमा लढ़ा ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन