रांची सभा की अन्नपूर्णा सेवा ने 12 वे वर्ष में प्रवेश किया
श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा 11 वर्ष पूर्व आरंभ की गई अन्नपूर्णा सेवा के माध्यम से अब तक 16 लाख 78 हजार लोगों को मात्र 10 रू. में 6 रोटी, सब्जी और आचार का भोजन कराया गया है। यह सेवा दिनांक 25 दिसंबर को अपने 12वें वर्ष में प्रवेश कर गई। इस अवसर पर 12वीं वर्षगांठ का आयोजन समाज के सम्मानित जनों की उपस्थिति में किया गया। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के सभागार में वर्षगांठ का शुभारंभ श्री गणेश पूजन, गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक श्री मुकेश काबरा ने बताया कि अन्नपूर्णा सेवा 25 दिसंबर 2011 को श्री माहेश्वरी सभा द्वारा शुरू की गई थी। यह सेवा आज तक समाज जनों के सहयोग से निरंतर जारी है। सभा अध्यक्ष श्री किसन कुमार साबू ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा के सफल संचालन में समाज के सभी वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा में अपना योगदान देने वाले समर्पित सेवादारों (पुरुष एवं महिलाएं) को सभा की ओर से जैकेट और कंबल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश में सनातनियों पर हो रहे अत्याचार और भारत पर इसके दुष्प्रभाव को लेकर परिचर्चा भी आयोजित की गई। इस परिचर्चा में संघ के श्री राकेश जी ने भारत के 1947 के विभाजन की गलतियों और उसके परिणामों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, महेश पोद्दार, रांची के विधायक सीपी सिंह, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री राजकुमार मारु, पूर्व सचिव अशोक साबू, पूर्व सभा अध्यक्ष महावीर प्रसाद सोमानी, शिव शंकर साबू, पूर्व सभा सचिव उमाशंकर बियानी, सभा सचिव नरेन्द्र लखोटिया, कार्यक्रम संयोजक श्यामसुंदर बिहानी, अंकुर डागा, राजेन्द्र बिड़ला, महिला समिति अध्यक्षा भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलोड़, युवा संगठन अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी समेत तीनों संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
Latest News