माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद में नौंवी बार 'सुपोषित माँ' अभियान कार्यक्रम

माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद ने दिनांक 21 सितंबर, 2023 को 'सुपोषित माँ' अभियान कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाते हुए नौंवी 'सुपोषित आहार' की किट एफ.आर.यू-1, सेक्टर-30, फरीदाबाद में वितरित की। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से की गई। इसके पश्चात इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती आशु झंवर ने किया। इसमें 150 गर्भवती महिलाओं और 33 टीबी मरीजों को सुपोषित आहार की किट प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में 150 गर्भवती महिलाएं और 33 टीबी मरीजों के अलावा उनके साथ आए उनके परिजनों ने भी सुपोषित आहार ग्रहण किया। लगभग 325 लोगों द्वारा सुपोषित आहार ग्रहण किया गया। हमेशा की तरह सुपोषित आहार की व्यवस्था श्री देवेश चांडक द्वारा की गई। 
इस पूरे कार्यक्रम में सुपोषित आहार की किट तैयार करने से लेकर बांटने तक के सफर में काफी संख्या में समाज सेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सचिव श्रवण मिमाणी, धीरज चितलांग्या, सतीश शर्मा, विमल आगीवाल, ललित परवाल, श्रीमती संगीता आगीवाल, श्रीमती पुनम मोहता, श्रीमती बिमला बाहेती, श्रीमती मधु, श्रीमती सुमन सोढानी, श्रीमती रीता माहेश्वरी, श्रीमती सुनीता परवाल आदि सभी ने हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह योजना मेसर्स किर्लोस्कर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, पीतांबरा ग्रेनाइटस प्राइवेट लिमिटेड, ए.बी.एम. इंटरनेशनल लिमिटेड, बागला ग्रुप ऑफ कम्पनीज के सीएसआर फंड से प्राप्त धन राशि से क्रियान्वित है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन