श्रीगंगा जुबली पिंजरा प्रोल गोशाला में 25 दिसम्बर 29 दिसंबर तक से संगीतमयी श्रीकृष्ण गोकथा महोत्सव
पूगल रोड स्थित श्री गंगा जुबली पिंजरा प्रौल गोशाला एवं बीकानेर माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय श्रीकृष्ण गो कथा महोत्सव का दिव्य अनुष्ठान होने जा रहा है l बीकानेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती कंचन राठी एवं विभा बिहाणी ने संयुक्त बयान में बताया। कि 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक स्थानीय गौशाला प्रांगण में संगीतमय श्रीकृष्ण गौ कथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें कथा का वlचन बालसंत श्रीछैल बिहारी जी महाराज के मुखारविंद होगा। कथा से पूर्व दिनांक 25 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे पूगल रोड कान गणेश मन्दिर से शहर के मुख्य मार्गो से भव्य श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन ओर गोमाता की जय के उद्घोष से पुष्प वर्षा करते हुए जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। l कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:बजे तक रहेगाl। नित्य गो कथा पुस्तिका ओर पंचोपचार सोडषोपचार पूजन पं संदीप पुरोहित द्वारा होगा। कथा में वरिष्ठ संगीतकार उदित नारायण पारीक मुदीत प्रजापत पार्टी का कथा में संगीत रहेगा। कथा प्रभारी गौशाला ट्रस्टी देवकिशन चांडक ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में बीकानेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन कंचन राठी, विभा बिहानी, प्रेमलता चांडक, श्रिया राठी, गौरी शंकर राठी, शशी बिहानी, पवन कुमार राठी, मीना लखोटिया, बबीता बिहानी, लता मूंधड़ा, निशा झवर, बेबी करनानी, श्यामा बाहेती, ललिता सोमानी, राधामणि चितलागिया, मंजू दम्मानी, पदमा बजाज, मंजू कोठारी, अरुणा लाहोटी, किरण झवर, सरला लोहिया, चंद्रकला कोठारी आदि द्वारा कथा व्यवस्था हेतु सक्रिय रहेंगेl
Latest News