वाराणसी में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी क्लब द्वारा दिनांक 22/12/24 को डे क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन सैंट जॉन्स स्कूल बी अल डब्लू के ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में क्लब के 46 साथियों ने सहभागिता की और क्रिकेट टूर्नामेंट का आनंद उठाया। समाज से भी कुछ सदस्यों, माहेश्वरी कला संस्कृति के सदस्यों और उनके बच्चों की उपस्थिति रही। क्लब के लिए मैदान संस्था के पूर्व अध्यक्ष मनीष दुजारी एवं वरुण मूंदड़ा ने उपलब्ध कराया। पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान माहेश्वरी परिषद के संगठन मंत्री राकेश दरक ने खेल के दौरान शानदार कमेंट्री से सभी का दिल जीत लिया। टूर्नामेंट के विजेता टीम के कप्तान लोकेश मूंदड़ा और उप विजेता टीम के कप्तान शंशाक चांडक रहे, बेस्ट बैट्समैन निखिल मूंदड़ा, बेस्ट बॉलर कृष्णा धनानी और प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट अनुराग सोनी रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सलाहकार सुशील राठी एवं संयोजक सचिन बाहेती और सौरभ करनानी ने अहम भूमिका निभाई साथ में सभी साथियों के सहयोग के लिए अध्यक्ष अंकित धुत, मंत्री ऋषि पटवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Latest News