चंडीगढ़ में गुलमोहर मस्ती की रेलगाड़ी भ्रमण यात्रा आयोजित

हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा चंडीगढ़ संगठन में गुलमोहर मस्ती की रेलगाड़ी भ्रमण यात्रा आयोजित की गई। लगभग साठ बहनों के साथ प्रादेशिक अध्यक्ष सीमा मूंदड़ा, सचिव अनु सोमानी के नेतृत्व में यह भ्रमण यात्रा संपन्न हुई। इस यात्रा में ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, धार्मिक स्थानों का अवलोकन हुआ। हर तरह का मनोरंजन इस यात्रा में किया गया। प्रदेश में पहली बार ऐसी भ्रमण यात्रा का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ संगठन की अध्यक्ष प्रिया राठी, सचिव  सरिता मूंदड़ा, नलिनी मिमानी, संगीता साबू, जयश्री झालरिया, किरण सारदा तथा चंडीगढ़ संगठन की सभी बहनों का इस यात्रा को सफल बनाने में अत्यधिक सहयोग रहा। ट्राई सिटी सभा चंडीगढ़ का भी अत्यधिक सहयोग रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन