अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की त्रयोदश सत्र की आगामी राष्ट्रीय बैठक क्षितिजा 2025 का नागपुर में आयोजन
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की द्वितीय कार्यकारिणी व षष्टम कार्यसमिति बैठक दिनांक 10/11/12 जनवरी 2025 को गोयंनका फार्म हाउस नागपुर में संपन्न होने जा रही है। जिसकी आयोजन कर्ता है विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन। आतिथ्य कर रहा है नागपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन तथा नगर माहेश्वरी महिला समिति नागपुर।
महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत गृह उद्योग करने वाली बहनों के लिए औद्योगिक मेला उद्यम वाटिका का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन श्रीमती मंजु बांगड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 10 जनवरी को सुबह होगा। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी की उपस्थिति रहेगी। तत्पश्चात राष्ट्रीय कार्य समिति व कार्यकारिणी बैठक का आयोजन होगा।
शाम 4 बजे क्षितिजा 2025 का उद्घाटन समारोह संपन्न होगा जिसकी उद्घाटनकर्ता, श्रीमती कंचन ताई नितिन गडकरी होगी।
प्रमख रूप से उक्त अतिथिगण भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेंगे...
श्रीमान सत्यनारायण जी नुवाल (प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी)
श्रीमान पुरुषोत्तम जी मालू (प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी)
श्री श्याम जी सोनी (नि. वर्तमान सभापति महासभा)
श्री रमेश जी रांद्दड (प्रसिद्ध समाजसेवी)
श्री शरद जी सोनी (अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा संगठन)
कार्यक्रम की स्वागत अध्यक्ष हैं प्रेमलता जी मोहता व स्वागत मंत्री है मीना जी साँवल।
आयोजक संस्था द्वारा पवन बसंती एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा
विभिन्न क्षेत्रों में हमारे समाज की जिन बहनों ने व युवतियो ने विशिष्ट या अति विशिष्ट सफलता प्राप्त की है उन्हें शक्ति वंदनम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनके नाम इस प्रकार हैं......
1. श्रीमती मोहिनी देवी मोहंता (नागपुर बहुमुखी प्रतिभा राम नाम हस्तलिखित हनुमान जी के चित्र बनाने में अद्भुत कला समृद्ध)
2. सौ. सिद्धि सोमानी जौहरी (जोधपुर Crown winner of Mrs. India international, इंटरनेशनल पीस एम्बेसडर)
3. श्रीमती किरण मूंदड़ा (नागपुर प्रसिद्ध समाजसेवी, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखिका, निर्देशिका)
4. कु. कीर्ति नंदकिशोर भुराडिया (सोलापुर Long distance sea swimmer & world recorder)
5. सौ-निवृति चांडक (Mrs. India international 2024)
इस अवसर पर उच्च शिक्षा हेतु समाज की जरूरतमंद 15 बालिकाओं को राष्ट्रीय संगठन द्वारा 15 लैपटॉप दिए जाएंगे जिसमें बाल एवं किशोरी विकास समिति संस्कार सिद्धा का विशेष सहयोग रहेगा।
दिनांक 11 जनवरी की सुबह योग व विविध मनोरंजक गेम्स से प्रारंभ होगी।
डॉ. बीके सुनीता अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता ब्रह्मकुमारी मुख्यालय द्वारा प्रेरक उद्बोधन होगा
राष्ट्रीय महिला सेवा ट्रस्ट राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न होगी।
सांस्कृतिक समिति द्वारा आँचलिक कार्यक्रम होगा त्योहारा रो रंग मीठी मारवाड़ी क संग जिसमें हमारी संस्कृति तथा पारंपरिक त्योहारों पर मारवाड़ी भाषा में सुंदर प्रस्तुतियां होंगी तथा इसमें प्रत्येक अंचल से 15 प्रतियोगी भाग लेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री द्वारा प्रस्तुत होगी प्रादेशिक रिपोर्टिंग जो की प्रतियोगितात्मक है।
महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत कार्यक्रम होगा हाँ मैं हूं स्वयं सिद्धा जिसमें नेपाल चैप्टर सहित 27 प्रदेशों से हमारे माहेश्वरी समाज की 32 स्वयंसिद्धा बहने भाग लेंगी जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में अपने आप को सिद्ध किया हुआ है। उनके जीवन पर प्रेरणादायक कहानी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी।
रात्रि में राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ प्रादेशिक पदाधिकारी की बैठक ली जाएगी।
12 तारीख की सुबह शुरू होगी रिसोर्ट की सैर के साथ।
साहित्य समिति द्वारा एक अनूठे अंदाज में विभिन्न सामाजिक विषयों पर वाद विवाद के रूप में कार्यक्रम रखा गया है विविधा दर्पण इसमें सभी नेपाल चैप्टर सहित 27 प्रदेशों के प्रतिभागी तर्क वितर्र्क के रूप में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
आयोजक संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय महिला संगठन की ओर से सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की समीक्षा के साथी समापन होगा।
प्रदेश अध्यक्ष सुषमा जी बंग, सचिव नीलिमाजी मंत्री व उनकी पूरी टीम इस कार्यक्रम के आयोजन में अपना पूर्णत: योगदान दे रही है।
संपूर्ण राष्ट्र से लगभग 500 बहने उपस्थित रहेगी।
Latest News