सूरत में माहेश्वरी समाज की कार्यकारी मंडल बैठक की तैयारी
अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग दिनाक 21 व 22 दिसंबर को सूरत जिला माहेश्वरी महासभा के आतिथ्य में सूरत में होने जा रही है। इस मीटिंग में सम्पूर्ण भारत वर्ष एवं नेपाल से अग्रणी माहेश्वरी बंधु सूरत पधार रहे है। सूरत के सभी माहेश्वरी संगठन इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए दिन रात मेहनत में लगे है, विभिन्न संगठनो एवं समाज बंधुओं को अलग अलग जिम्मेदारी प्रदान की है। किसी को आने वाले अतिथियो को रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट से मीटिंग स्थल तक लाने की जिम्मेदारी, तो किसी उनके आवास व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी, उनके खाने की व्यवस्था और होने वाले कार्यक्रम को सुचारू रूप से प्रबंध करने के अलग अलग कमेटिया बनी है। सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पवन बजाज ने बताया जिला सभा के सभी पदाधिकारी उन सभी कार्यो की मॉनिटरिंग कर रहे है, इस बार हमने पूरे कार्य को मैनेज करने के लिए विभिन्न प्रकार के एप्लीकेशन डेवेलप करवाये है कौन कब आएगा, कहां उनका निवास होगा, कौन सी गाड़ी उनको लेने जायेगी, गाडिय़ों को कैसे मैनेज किया जाएगा यह सब कार्य एप्लिकेशन्स के माध्यम से हो रहा है। इस मीटिंग मे कम से कम कागज का उपयोग कर, पर्यावरण बचाओ का संदेश समाज को देने की कोशिश की जा रही है। इस मीटिंग को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी भवन, श्री माहेश्वरी सेवा सदन, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, माहेश्वरी विधापीठ आदि सभी की मैनेजमेंट कमेटी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन मिल रहा है।
Latest News