कोलकात्ता में श्री हरिमोहन बांगड़ की प्रेरणा से सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण संपन्न

भगवान गणेश के मंत्रोचार एवं भगवान महेश की श्रीमती सीमा भट्टर द्वारा प्रस्तुत वंदना के साथ सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री हरिमोहन बांगड़ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमे सुंदर देवी वेणुगोपाल बांगड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से 200 अविवाहित लड़कियों का VKPM सेवा ट्रस्ट एवं कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रयास से टीकाकरण शिविर का आयोजन समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में AJS बैंकेट में 8 दिसंबर 2024 को संपन्न हुआ।

श्री हरिमोहन बांगड़ ने अपने उद्बोधन में टीकाकरण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति अनभिज्ञता एवं लापरवाही से ऐसी जटिल बीमारियों का कारण बताते हुये सजगता के लिये इस तरह के सुनियोजित रूप से शिविर आयोजन की बधाई देते हुए भविष्य में निरंतर इस तरह के कार्यों में अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अतिथियों का स्वागत सर्वश्री किशन बिनानी, गणेश बागड़ी, बृजमोहन मूंधड़ा, विजय राठी, दिलीप लाहोटी ने किया। VKPM सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार झंवर ने स्वागतीय उद्धबोधन में श्री बांगड़ की प्रेरणा एवं सक्रिय सहयोग तथा ट्रस्ट के प्रति उनके विश्वास की भावना ने समाज सेवा के हमारे लक्ष्य को मजबूत किया है उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट द्वारा समाज के अभाव ग्रस्त परिवारों को सहयोग प्रदान किया जाता रहा है तथा सहयोग दायरे का विस्तार करने हेतु समाज बन्धुओं से आर्थिक सहयोग करने का आग्रह किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद जाजू ने समाज के वरिष्ठतम महानुभावों का स्वागत करते हुये श्री बांगड़ के सराहनीय योगदान के लिए आभार प्रकट करते हुए महासभा एवं प्रदेश सभा द्वारा संचालित सभी योजनाओं का आंचलिक सभाओं के माध्यम से क्रियान्वयन करने के लिये प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के संयोजक श्री योगेन्द्र बियानी ने सर्वाइकल कैंसर रोग पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये टीकाकरण की उपयोगिता बताई। शिविर कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार श्री नन्द कुमार लढ़ा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। प्रदेश मंत्री सम्पत मानधना ने धन्यवाद ज्ञापन में समाज के सभी बन्धुओं का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रदेश पदाधिकारी, आंचलिक अध्यक्ष, मंत्री, कार्यकारी मंडल सदस्य, युवा एवं महिला समिति के साथ ही मध्य कोलकाता के श्री श्याम सुन्दर बागड़ी एवं उनकी टीम का सक्रिय सहयोग रहा। सर्वश्री राधेश्याम झंवर, इंद्र कुमार मोहता, मुकुंद राठी, किशन मल्ल, बुलाकी दास मिमानी, सत्यनारायण दरगड़, श्याम सुन्दर राठी, नन्द किशोर लखोटिया आदि समाज के वरिष्ठ बन्धुओं ने अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर शिविर को सफल बनाया। मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के श्री गोविन्दराम अग्रवाल, राकेश सोमानी, चिकित्सीय टीम की उपस्थिति के साथ शिविर का आयोजन सफल रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन