जिला बीकानेर माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली गो कथा महोत्सव 2024 के बैनर का हुआ विमोचन
पुगल रोड स्थित श्री गंगा जुबली पिंजरा पिरोल में बाल संत श्री छैल बिहारी जी महाराज के सानिध्य में आगामी 25 दिसंबर से जिला बीकानेर माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली गो कथा महोत्सव 2024 के बैनर का विमोचन किया गया। प्रेस नोट जारी करते हुए बीकानेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती कंचन राठी ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर 2024 से 29 दिसंबर 2024 तक स्थानीय गौशाला में श्री गौ कथा का आयोजन किया जाएगा जिसमें कथा का वाचन प्रमुख बाल संत श्री छैल बिहारी जी महाराज करेंगे। जिला महिला माहेश्वरी संगठन की सचिव श्रीमती विभा बिहानी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस कथा का आयोजन सभी गौ भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें सभी बीकानेर के भक्तजन सादर आमंत्रित है उन्होंने बताया कि कथा से पूर्व दिनांक 25 दिसंबर 2024 को दोपहर 12:30 बजे कलश यात्रा निकल जाएगी जो प्रमुख विभिन्न मार्ग से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। कथा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। कथा से जुड़े एवं गौशाला ट्रस्टी देवकिशन चांडक ने बताया कि इस बैनर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जहां एक और बीकानेर संभाग आयुक्त वंदना सिंघवी उपस्थित थी वही अनेक अन्य गौ भक्तों में मुख्य रूप से श्रीमती श्रेया राठी, प्रेमलता चांडक, कंचन राठी, विभा बिहानी, गौरी शंकर राठी, नारायण दम्मानी, कपूर चंद्र राठी, मुन्ना बिहानी, पवन कुमार राठी, शशि बिहानी, ओमप्रकाश राठी, दिनेश राठी, लता मूंधड़ा, कांता चांडक, मंजू राठी, श्यामा बाहेती, मीना लखोटिया, बबिता बिहानी, सरिता राठी, राजकुमारी, नारायण बिहानी, रविंद्र हर्ष, ज्योति प्रकाश रंगा आदि उपस्थित थे।
Latest News