माहेश्वरी सांस्कृतिक समिति का कोयंबटूर विझा परेड में प्रदर्शन
माहेश्वरी युवा परिषद एंव सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान मे समाज के विभिन्न सदस्यो ने कोयंबटूर दिवस के अवसर पर आयोजित किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम 17वीं कोयंबटूर विझा परेड में 24 नवम्बर 2024, रविवार को भाग लिया। कार्यक्रम में कोयंबटूर के विभिन्न समाज एंंव समुदाय के नागरिको ने भाग लेते हुए अपने अपने समुदाय की सांस्कृतिक पहचान की झलक दिखलाते हुए परेड मे प्रस्तुतिया दी। परेड मे कोयंबटूर के सांस्कृतिक एवं इतिहास के समागम को दिखाते हुए विभिन्न कलाकारो के दलो द्वारा गीत संगीत, नृत्य, लोक कलाओ का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसी क्रम में सांस्कृतिक समिति, माहेश्वरी सभा कोयंबटूर की टीम ने राजस्थानी वेश-भूषा के पहनावे के साथ गणगौर की सवारी निकाली एवं राजस्थानी गीत-नृत्य जैसे घुमर, गंवई, फाग, गरबा ईत्यादी की प्रस्तुति देते हुए परेड मे चार चांद लगा दिये। राह मे गुजरते हुए सभी दर्शको का मन मोह लिया। माहेश्वरी समाज की ओर से सुरभि महिला मंडल सचिव अनु कांकाणी, सदस्या उर्मिला कांकाणी, सांस्कृतिक समिति एवं सभा सदस्य नीतु मण्डोवरा, गोविंद मण्डोवरा, अनुराग माहेश्वरी, यश मण्डोवरा, अनुपमा मण्डोवरा, अमित मण्डोवरा, सुरेश मालाणी, यश मालाणी, कार्तिक-हर्षित मण्डोवरा, ज्योति मालाणी, किरण मालाणी, विष्णु लोया इत्यादि ने भाग लेते हुए शानदार एंव मनमोहक राजस्थानी नृत्यो की प्रस्तुति दी।
Latest News