नखतमल एन. माहेश्वरी सांचोर को किया पत्रिका ने सम्मानित
जालोर-सिरोही जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ सांचोर के सचिव एवं जालोर विकास समिति सदस्य नखतमल एन. माहेश्वरी को राजस्थान पत्रिका पाली संस्करण द्वारा कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर होटल कौशल इंटरनेशनल सांचोर में राजस्थान पत्रिका द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में जालोर एवं सांचोर जिले में पिछले तीन वर्षों के दौरान सामाजिक-सेवा कार्य हेतु अग्रणी रहने वाले करीब अस्सी सामाजिक कार्यकर्ताओं को पाली ब्यूरो चीफ श्री राजेन्द्र सिंह देणोक, जालोर-प्रभारी श्री खुशाल सिंह भाटी, सांचोर प्रभारी श्री वींजाराम डूडी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Latest News