माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना के आतिथ्य में आयोजित मध्य राजस्थान प्रादेशिक महिला संगठन के तत्वाधान में नागौर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के सानिध्य में सप्तम कार्यसमिति बैठक का होगा आयोजन

राकेश करवा, डेगाना Thu, 12-Dec-2024

माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना के आतिथ्य में आयोजित मध्य राजस्थान प्रादेशिक महिला संगठन के तत्वाधान में नागौर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के सानिध्य में सप्तम कार्यसमिति बैठक का आयोजन माहेश्वरी भवन डेगाना में 18 दिसंबर को आयोजित की जायेगी। महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा सारडा, सचिव प्रियंका भूतड़ा ने बताया की 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली मीटिंग में जिले व प्रदेश के सभी महिला पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्य शामिल होगी। जिसमे नागौर जिले मकराना, डीडवाना, परबतसर, कुचामन, जायल, खिवसर, मेड़ता सिटी के सभी पदाधिकारी व मध्य राजस्थान महिला संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारियों का सुबह 10 बजे रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। दोपहर 11 बजे से माहेश्वरी भवन के प्रांगण में मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के द्वारा भगवान महेश के समक्ष दीप प्रजलित कर कार्यक्रम का शुभाराम किया जायेगा। जिसमे नागौर जिले व प्रदेश से आए हुए पदाधिकारी भाग लेगे। कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन