भूतड़ा परिवार डेगाना के द्वारा तुलसी विवाह का हुआ आयोजन
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Thu, 12-Dec-2024 | ![]() |
|---|
डेगाना शहर के सदर बाजार स्थित भूतड़ा सदन में एकादशी के अवसर पर तुलसी सालिग्राम विवाह का आयोजन भूतड़ा परिवार के द्वारा किया गया। तुलसी विवाह में एकादशी पर व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हुए ईश्वर से लोगो ने खुशहाली की कामना की। भूतड़ा परिवार की ओर से तुलसी व सालिगराम विवाह किया गया। शहर के प्राचीन शिव मंदिर से पुजारी पवन पुरोहित के द्वारा गाजे बाजे के साथ सालिगराम भगवान की बारात निकाली गई। कार्यक्रम में वधू के माता पिता की भूमिका निभाते हुए वैवाहिक रीति से विवाह सम्पन करवाया। विवाह उपरांत तुलसी की विदाई की गई। पंडित भगवती प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यजमान कैलाश भूतड़ा व गजाधर भूतड़ा ने सपत्नी विवाह की सारी रस्मे अदा की। इस अवसर पर कैलाशचंद भूतड़ा, गजाधर भूतड़ा, रविकांत भूतड़ा, प्रहलाद भूतड़ा, निखिल भूतड़ा, सूर्यप्रकाश भूतड़ा, राधेश्याम टेलर, रतनलाल खटोड़, कमल काबरा, संजय करवा, रामकुमार खटोड़, अरुण लाहोटी, श्यामसुंदर जाजू, प्रभुराम डूडी, नील भूतड़ा, शांतिदेवी भूतड़ा, ज्या भूतड़ा, पूनम भूतड़ा, सुमित्रा सारडा, राजकुमारी करवा, सोना भूतड़ा, अक्षिता कोठारी आदि मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

