कोयंबटूर माहेश्वरी सभा का वन महोत्सव आयोजित


कोयंबटूर माहेश्वरी सभा का एक दिवसीय वन महोत्सव सिरुवानी रोड, कोयंबटूर में स्थित इयारा वनम रिसोर्ट में आयोजित किया गया। इसमे समाज के 100 से ज्यादा सदस्यो ने परिवार सहित भाग लिया। वन महोत्सव की शुरुआत सुुबह के चाय-नाश्ते से हुई, तत्पश्चात पुरे दिन सभी ने मस्ती से भरपूर विभिन्न खेलकूद-समुुह प्रतियोगिताए (ग्रुप गेम्स) का आनंद उठाया, साथ मे तंबोला भी खिलाया गया। सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन व्यवस्था की गई। शाम के समय हाई टी रखी गई। दिन भर विभिन्न प्रकार के आमोद-प्रमोद कार्यक्रम का लुत्फ लेने के बाद सभी ने संध्या मे वापस प्रस्थान किया। सभी ने कार्यक्रम की सुव्यवस्था की तारीफ की। आयोजन को सफल बनाने मे सभा सचिव श्री संतोष मूंदड़ा, सहसचिव श्री राजेन्द्र भट्टड़, युवा परिषद अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम भुराडिया, सदस्य श्री शिव मंत्री, श्री सुरेश भट्टड़, श्री कुशल केला एंव अन्य सदस्यो का सहयोग रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन