कोयम्बटूर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न


माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी युवा परिषद एवं सांस्कृतिक समिति कोयम्बटूर के तत्वाधान मे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति विगत माह मे सम्पन्न हुई। प्रतिवर्ष दिपावली के पश्चात होने वाले स्नेह मिलन के साथ इसका आयोजन किया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सभा के विभिन्न सदस्यो ने रामलीला के प्रमुख प्रसंगो की अद्भुत एवं आकर्षक प्रस्तुति दी। जिसमे सीता स्वयंवर, केकैयी मंथरा प्रसंग, राम वनवास, सीता हरण, लंका दहन, अयोध्या आगमन, राम का राजतिलक एवं राजदरबार प्रमुख थे। सांस्कृतिक समिति के विभिन्न सदस्यो ने रामलीला के पात्रो की वेशभूषा मे रामायण के संवादो के साथ मंत्रमुग्ध प्रस्तुति दी। समाज के लगभग 200 से ज्यादा सदस्यो ने कार्यक्रम मे उपस्थित होकर रामलीला देखने का आनंद लिया एवं कलाकारो के प्रस्तुतिकरण की सराहना की। रामलीला में गोविंद मण्डोवरा, नीतु मण्डोवरा, रुपनारायण सोमाणी, विकास सोमाणी, कृष्णा सोमाणी, यश मण्डोवरा, अनुपमा मण्डोवरा, यादव सोमाणी, प्रिती सोमाणी, प्रकाश माहेश्वरी, रेणुका माहेश्वरी, निर्मला कांकाणी, रामबाबु कांकाणी, अजय बागडी, अल्का बागडी, सरिता फोमरा, विवेक फोमरा, पूजा गट्टाणी, कार्तिक-हर्षित मण्डोवरा, हर्षित चांडक, परिधी सोमाणी, यश्शिवी सोमाणी, वन्या गटाणी, जितेश मंत्री, अंश फोमरा, विवान मूंदडा, प्रकट कांकाणी, इवा फोमरा, गीत चंडक आदि ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गरिमा भट्टड, इशिका फोमरा, तनिशा फोमरा आदि ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। रामबाबू कांकाणी (कृष्ण), आंचल कांकाणी (राधा), अमिशा करनानी, खुश्बू मुंदड़ा, श्रद्धा चितलांगिया, ममता चंाडक, प्रिती सोमाणी, पुजा गटाणी आदि ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रास प्रस्तुत किया। रंगारंग रास कार्यक्रम एवं भावपुर्ण रामलीला की सभी समाज के दर्शको ने भुरी भुरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनो का आनंद लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन