कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा, महेश क्लब इचलकंरजी व कोल्हापुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा सर्वाइकल केन्सर टीकाकरण (नि:शुल्क) शिविर का आयोजन सम्पन्न

बांगड माहेश्वरी मेडि़कल वेलफेयर सोसायटी भीलवाड़ा के सौजन्य से महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के तत्वाधान में कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा, महेश क्लब इचलकंरजी व कोल्हापुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित सर्वाइकल केन्सर टीकाकरण (नि:शुल्क) शिविर 8 दिसम्बर 2024 को प्रदेश मंत्री सत्यनारायण सारडा, महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष विनीत तोषनीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर लाहोटी, प्रदेश संयुक्त मंत्री मनमोहन कासट, प्रदेश सुचना प्रसारण मंत्री मुकेश खाबाणी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शातिंकिशोर मंत्री, जिला महिला अध्यक्षा पुष्पा काबरा, महेश सेवा समिती के सचिव राधामोहन छापरवाल की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमे 220 युवतियो को वैक्सीनेशन दिया गया। इस कार्यक्रम की प्रस्तावना कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री नितिन धूत ने रखी, प्रकल्प की जानकारी प्रोजेक्ट प्रमुख श्रीकांत मंत्री ने दी, प्रदेश मंत्रीश्री सत्यनारायण सारडा ने कहा की यह प्रदेश का पहला वैक्सीनेशन कैप है, जो की आज के समय के लिए बहुत ही आवश्यक व लाभदायक है, इस आयोजन को सराहनीय बताते हुये आयोजक संस्थाओं का अभिनंदन किया।

इस समय वैक्सीनेशन के लिये उपस्थित 220 युवतियों ओर उनके अभिभावक के सामने डॉ. मोहिनी धूत ओर डॉ. राहुल चव्हाण ने वैक्सीनेशन के फायदे व इसके बारे मे बहुत ही उपयोगी जानकारी दी। इस शिविर को सफल बनाने में महेश क्लब के अध्यक्ष श्री बनवारीलाल झंवर, सचिव किशोर मूंदडा व कोषाध्यक्ष महेश भूतडा व कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष आनंद बांगड, विनय बाल्दी, मुरली हेडा ने विशेष प्रयास किया। युवा संगठन की पुरी टीम ने टीम वर्क का शानदार उदाहरण पेश किया, जिला सभा के सभी कार्यकारिणी सदस्यो व महेश क्लब के सभी सदस्यों का भी भरपूर योगदान दिया।

इस शिविर में महासभा के पूर्व सभापति व बांगड ट्रस्ट के प्रमुख श्री रामपाल सोनी, प्रदेश सभा के अध्यक्ष श्री मधुसूदन गांधी, प्रदेश जनसंपर्क मंत्री ओमप्रकाश तापडिया, महासभा कार्यसमिति सदस्य श्री भिकुलाल मर्दा व इचलकंरजी समाज के वरिष्ठ श्री चंदनमल मंत्री, डॉ. श्रीवल्लभ मर्दा, डॉ. ललित सोमाणी का बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला।

वैक्सीनेशन का कार्य डॉ. राहुल चव्हाण, डॉ. मोहिनी धूत व एलायंस हॉस्पिटल की टीम ने बहुत ही कुशलतापूर्वक किया। इस शिविर के लिये हमने पहले gogle form से रजिस्ट्रेशन करवाये थे, जिसमे हमें 220 प्रविष्टी आई थी, शिविर के दिन 60 लोग ओर वैक्सीनेशन करवाना चाहते थे, हमने रजिस्ट्रेशन कै हिसाब से ही वैक्सीन मंगाई थी, इसलिये उनका वैक्सीनेशन करने मे असमर्थ रहे। वैक्सीनेशन का अगला शिविर जल्द ही लेने का प्रयास है। वैक्सीनेशन comany serum institute of India pvt ltd की तीन सदस्यो की टीम शिविर के समय हमारे साथ रही। इस शिविर का सफल संचालन जिला युवा संगठन के सचिव कृष्णकांत भूतडा और जिला सचिव लालचन्द गट्टाणी ने योजनाबद्ध रूप से किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन