माहेश्वरी सभा कोयम्बटूर की 31वी वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी सभा कोयम्बटूर की 31वी वार्षिक साधारण सभा, माहेश्वरी भवन कोयम्बटूर में अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी, सचिव संतोष मंूदड़ा, कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद सोमानी, सहसचिव प्रदीप करणाणी, समिति सदस्य विष्णु कांकाणी, ओमप्रकाश चांडक, गिरीराज चांडक के सानिध्य में सम्पन्न हुई। सभा की शुरुआत मे दिवंगत वयोवृद्ध सदस्य स्व. नेमीचंद कांकाणी को मरणोपरांत श्रद्धांजली दी गई। तत्पश्चात सभा में गत वर्ष का हिसाब एवं आडिट रिपोर्ट कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद सोमानी ने रखी एवं पास की गई। सहसचिव प्रदीप करणाणी ने गत वर्ष की साधारण सभा की रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं सचिव संतोष मूंदड़ा ने सभा की वार्षिक गतिविधियो की जानकारी देते हुए समाज के विभिन्न सदस्यो को उनके बहुमुल्य सहयोग के लिए धन्यवाद अर्पित किया। युवा मंडल की वार्षिक रिपोर्ट युवा मंडल सहसचिव यादव सोमाणी ने रखी। सुरभि महिला मंडल की वार्षिक रिपोर्ट सहसचिव श्रीमती निर्मला कांकाणी एंव सुनीता करणाणी ने रखी। सभा मे विभिन्न सदस्यो द्वारा समाज की उन्नति से जुड़े सुझाव दिये गये, जिन पर समिति ने आवश्यक विचार विमर्श किया। सीए प्रवीण माहेश्वरी ने सभा के लेखन एंव वित्त से संबंधित सवालो के जवाब दिये। सभा मे समाज के 40 से ज्यादा सदस्यो ने भाग लिया। अंत मे सभी सदस्यों ने अगले साल की कराई जाने वाली विभिन्न गतिविधियो की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए भोजन का आनंद लिया।
Latest News