वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर डेगाना में मनाई मिंगसर थाली, भजन किए

राकेश करवा, डेगाना Sat, 07-Dec-2024

डेगाना शहर के सदर बाजार स्थित वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में मिंगसर थाली का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर के बैधनाथ करवा ने बताया की हर वर्ष की भांति  सुबह 10 बजे से 12 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर में भगवान की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। महिलाओं ने एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी गई। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पंडित उमाशंकर, वैद्यनाथ करवा, घनश्याम करवा, किरण सोनी, निर्मला करवा, भगवती सारडा, सुमित्रा सारडा, गायत्री मालू, कलावती तापडिय़ा, अर्चना भूतड़ा, प्रेमलता सारडा, सरोज करवा, मंजू गिलड़ा, कृष्णा गिलड़ा, सरस्वती खटोड़, शशि गिलड़ा, मंजू चितलागिया, श्री कांता सोनी, पार्वती करवा, उर्मिला भूतड़ा सहित महिलाए मौजूद थी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन