विभिन्न सरकारी जनकल्याण योजनाओं की जानकारी के साथ 340 कार्ड बनाये

रामकन्या मनिहार स्मृति फाउंडेशन मेड़ता सिटी के द्वारा नागौर शहर वासियो को समाज कल्याण विभाग एवं सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ प्रदान हेतु एक भव्य कैंप का आयोजन किया, जिसमे शहर के सेंकड़ो लोगो के आयुष्मान कार्ड, ई श्रम कार्ड, न्यू पेंशन कार्ड, पेशन सत्यापन, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, वोटर आई डी कार्ड, पालनहार योजना कार्ड आदि निशुल्क बनायें गये। कार्यक्रम की संयोजिका नीलू खड़लोया ने बताया की आम लोगो मे इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और भारी संख्या मे लोग उपस्थित होकर 340 कल्याण कारी कार्ड बनाये गये। यह आयोजन सोहनी देवी काबरा नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत इसके योजना के प्रमुख रामानंद काबरा द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तदर्थ यह किया गया। इस आयोजन का शुभारम्भ नागौर जिला माहेश्वरी सभा के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण भंडारी, आई टी शेल के प्रमुख अशोक मूंदडा आदि द्वारा किया गया और इसमे प्रमुख सहयोग कर्ता सुखदेब मनिहार, मदन मोहन मूंदडा, अजय मंत्री, मनीष मनिहार ने भाग लिया। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन