सीताराम राठी, बीकानेर नें बढ़ाया समाज का गौरव
बीकानेर (छतरगढ़) के मूल निवासी हाल निवासी बीकानेर के स्व. देवकी देवी राठी एवं स्व. नारायण दास राठी के सुपौत्र व श्रीमती सीमा-गोविन्द प्रसाद राठी के प्रतिभाशाली सुपुत्र सीताराम राठी ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परचम फहराते हुए प्रथम प्रयास में B.Tech, MTech (DD), C.S. Engineering वर्ष 2024 में N.I. T. Hamirpur से मास्टर ड्रिग्री हासिल कर,CS. Engineering बनकर परिवार व समाज का नाम रोशन किया है। अपनी पढ़ाई के दौरान अनुभव को समृद्ध बनाने हेतु (युरोप) Finland में इंटर्नशिप का अध्ययन पुरा करके आए। सीताराम राठी की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।
उल्लेखनीय है कि सीताराम राठी के दादाजी स्व. नारायण दास राठी छतरगढ़ व्यापार मण्डल में आजीवन अध्यक्ष पद पर बने रहे। उनका उद्देश्य छतरगढ़ ग्राम की भू-दान यज्ञ बोर्ड की हजारो बिघा जमीन का सभी किसान भाईयो के नाम अमल दरामद करना, खातेधारक हक दिलाना, छतरगढ़ गांव को तहसील का दर्जा दिलाना, छतरगढ़ गांव में अनाज मण्डी का गठन करके सरकारी ग्वार मण्डी बनवाना, छतरगढ गांव व बाजार का सौन्दर्यकरन, विकास व सामाजिक कार्य करना ही उनके जीवन का एक मात्र उद्देश्य रहा। उनके पदचिन्हो पर श्री गोविन्द प्रसाद राठी भी सामाजिक कार्य में रुचि बनाये हुए है। बीकानेर माहेश्वरी शहर सभा के सदस्य व माहेश्वरी सेवा समिती के कोषाध्यक्ष पद पर बने हुए है।
Latest News