पन्नालाल रामनारायण राठी परिवार ने 100 करोड़ की भूमि दान दी
राजस्थान के बीकानेर जिले के उदारमना दानदाता श्री पूनम चन्द्र राठी ने राजस्थान सरकार को 100 करोड़ रुपये की संपत्ति दान की है। इस आशय का एक समझौता ज्ञापन श्री राठी के ट्रस्ट और राजस्थान सरकार के बीच हस्ताक्षरित हुआ। कोलकाता में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायत राजमंत्री श्री मदन दिलावर, वरिष्ठ उद्योगपति बी.डी. मूधड़ा, राजस्थान सरकार के प्राइमरी एजुकेशन विभाग के डायरेक्टर श्री सीताराम जाट एवं सेकेन्डरी एजुकेशन विभाग के डायरेक्टर आशीष मोदी समेत कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का दान पूज्य रामीदेवी रामनारायण राठी गल्र्स मिलिटरी एकादमी की स्थापना के लिए किया गया गया है। श्री राठी ने बीकानेर जिले के जयमालसर ग्राम स्थित अपना मकान एवं 75 बीघे जमीन (कीमत 100 करोड़ रुपये) डिफेंस एकादमी के लिए दी गयी है, जहां लड़कियों एवं नवयुवतियों को डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह संपत्ति रामीदेवी रामनारायण राठी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रदान की गई है, जिसके श्री पूनम चन्द्र राठी प्रधान ट्रस्टी हैं। बीते 13 नवम्बर 2024 को इस संबंध में राजस्थान के बीकानेर के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने एक मेमोरेण्डम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पहले ही जारी कर दिया था।
Latest News