माहेश्वरी समाज डेगाना ने ऋषि पंचमी का पर्व मनाया

डेगाना सहित ग्रामीण अंचल में ऋषि पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ऋषि पंचमी का त्यौंहार विशेषकर माहेश्वरी समाज के लोग मनाते है। माहेश्वरी समाज के राकेश करवा ने बताया कि ऋषि पंचमी के पर्व पर विशेषकर माहेश्वरी समाज के बंधुओ ने पर्व को मनाते हुए कई कार्यक्रम का आयोजन किया। ऋषि पंचमी के मौके पर घरों में विभिन्न तरह के मीठे पकवान बनाए गए। ऋषि पंचमी के अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी व रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों को श्रीफल भेंटकर व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान भाइयों ने श्रीफल लेकर बहनों की रक्षा करने का वचन दिया। उपहार स्वरूप बहनों को गिफ्ट दिया गया। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन