माहेश्वरी सखी संगठन चित्तौडग़ढ़ द्वारा देव दिवाली का पर्व मनाया गया

भारतीय संस्कृति में कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है पूर्णिमा के दिन धार्मिक आयोजन एवं पवित्र नदी में स्नान, पूजन, दान धर्म का विधान है इस दिन देव दिवाली का पर्व भी मनाया जाता है। माहेश्वरी सखी संगठन चित्तौडग़ढ़ द्वारा इस पर्व को बड़े उत्साह से मनाया गया। संगठन अध्यक्ष विनीता लढ्ढा व सचिव पिंकी मूंदड़ा ने जानकारी दी की इस पावन दिवस पर मंडल द्वारा छबीला हनुमान जी के सामने चारभुजा नाथ मंदिर में इलेक्ट्रिक घंटी मंदिर मंडल को सौंपी गई इसमें संगठन की सभी महिलाओं ने भगवान का श्रृंगार करके भजन कीर्तन किया एवं प्रसाद वितरित किया तथा साय काल की आरती इलेक्ट्रिक घंटी के साथ की। तत्पश्चात गंभीरी नदी के तट पर सखियों द्वारा बास की नाव में दीपक जलाकर मंगल कामना की और दीपक को नदी में प्रवाहित किया इसमें संगठन की सदस्य स्नेहा, सोनू, अनु, मेघना, सीमा, वंदना, माया, भावना, सुचिता, पूर्णिमा, नीलिमा, श्वेता, सुनीता, सोनिका, श्रेया आदि सदस्यों ने मंगल गीत गाया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन