माहेश्वरी समाज नागदा द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव मनाया गया
माहेश्वरी समाज नागदा के सक्रिय एवं अति ऊर्जावान अध्यक्ष श्री घनश्याम के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे अतिथि के रूप में श्री पुष्कर बाहेती, उज्जैन जिला माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिनेश लढ्ढ, जिला सचिव श्री नवीन बाहेती, श्री नवल माहेश्वरी एवं श्री कैलाश डागा थे। कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव भगवान भोलेनाथ की पूजन अर्चना के साथ की गई साथ ही महेश वंदना महिला मंडल द्वारा की गई स्वागत उद्बोधन समाज अध्यक्ष श्री घनश्याम राठी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा धार्मिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें यमना अष्टक नृत्य द्वारा नन्ही मुन्नी बलिकाओ द्वारा प्रस्तुत किया, सीता राम स्वयंबर के साथ राम स्तुति पर नृत्य द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। मास्टर नीर राठी द्वारा पियानो पर राम स्तुति प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में आतिशबाजी का भी शानदार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में श्री गोविंद लाल मोहता, बंसीलाल राठी, गोपाल मोहता, नरेंद्र राठी, राजेंद्र मंडोवरा, राजेंद्र मालपानी, रमेश मोहता, महेंद्र बिसानी, आनंद गगरानी, मनोज राठी, राधेश्याम राठी, प्रतिक सोडानी, जमना लाल मालपानी, गिरिराज राठी, उमेश सोडानी, देवकरण डांगरा, प्रदीप राठी, झम्मक राठी, अशोक बिसानी, दिलीप मोहता, सतीश लढ्ढा, रमेश राठी, अजय राठी, जगदीश भूतड़ा, संजय गगरानी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति मोहता, सचिव ऋषिता खटोड, उज्जैन जिला महिला मंडल अध्यक्ष सीमा मालपानी, अनिता राठी, रेखा राठी, चंद्रिका मोहता, बबली मोहता, हेमा मोहता, सरिता मोहता, सुनीता राठी, उर्मिला डांगरा, किरण बजाज, ज्योति गगरानी, नीता राठी, चंदा बाँगड़, सीमा लढ्ढा, सीमा राठी, सरोज राठी, अलका काकानी, मोनिका लढ्ढा एवं समाज के कई सदस्य एवं महिला मंडल की सदस्या उपस्थित थी। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन समाज के सचिव प्रतिक गगरानी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश बजाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात महाआरती की गई बाद में सभी के द्वारा ठाकुरजी की महाप्रसादी का आयोजन हुआ यह जानकारी समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश बजाज द्वारा प्रेषित की गई।
Latest News