सुजानगढ़ में तोषणीवाल परिवार द्वारा गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गौ-छप्पन भोग श्रद्धा भाव से संपन्न


गोपाष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर सुजानगढ़ के मूल निवासी स्व. मोतीलाल व स्व. जेठी देवी तोषणीवाल के सुपौत्र एवं स्व. सत्यनारायण व स्व. गोमती देवी के सुपुत्र व गौ-सेवक श्यामसुंदर व पुत्रवधू हेमलता (हाल निवासी जयपुर व गुवाहाटी में व्यवसायरत) ने अपने परिवार, रिश्तेदारों व मित्रों सहित सुजानगढ़ में श्री गोपाल गौशाला में गौ-छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन बहुत ही धूम-धाम से किया। इसके तहत 56 गौ-माता की विधिवत् पूजा अर्चना कर फल, मिष्ठान्न, गुड़, हरी सब्जिय़ाँ, दलिया सहित कुल 336 किलोग्राम प्रसाद का भोग गौवंश को लगाया गया। 

इससे पहले तोषणीवाल परिवार ने निज आवास से गौशाला तक गाजे-बाजे के साथ छप्पन भोग की सामग्री व गौ-माता की सवारी निकाली। गौशाला में पंडित श्री गोपाल धरड़ ने भगवान की विशेष पूजा अर्चना करवाकर सबको आशीर्वाद दिया। गौशाला में उपस्थित जन समुदाय ने बहुत ही भाव-विभोर होकर महोत्सव का आनंद लिया। अंत में गौशाला प्रबंध समिति के उपस्थित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर तोषणीवाल परिवार ने अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के प्रेरक अध्यक्ष श्री मानकचंद सर्राफ का विशेष आभार ज्ञापित किया गया। प्रबंध समिति ने बताया कि सुजानगढ़ व आस-पास के इलाक़ों में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम है। प्रबंधक श्री निर्मल जी के सानिध्य में गौ-सेवकों द्वारा की गई शानदार व्यवस्था से सभी ने बहुत ही अच्छे तरीके से गौ-माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उपस्थित जन-समुदाय ने गौशाला की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। गत वर्षों में तोषणीवाल परिवार द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में गौशाला में शेड का निर्माण व पेड़ों के चारों तरफ़ पक्के चबूतरे का निर्माण करवाकर गौ सेवा का पुण्य कार्य भी किया है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन