वेंकेटेश मंदिर डेगाना में ठाकुर जी के लगाया अन्नकूट का भोग

राकेश करवा, डेगाना Mon, 11-Nov-2024

डेगाना शहर सहित ग्रामीण अंचल में गोपाष्टमी पर्व को लेकर धूम रही। शहर के वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में शनिवार को गोपाष्टमी के अवसर पर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ो की तादाद में महिला व पुरुष सहित बच्चों ने भाग लेकर ठाकुर जी की आरती में भाग लिया और अन्नकूट व चरणामृत का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के व्यस्थापक वैद्यनाथ करवा व राकेश करवा ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में विभिन तरह के धार्मिक आयोजन हुए। जिसमे सुबह भगवान की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। इस अवसर पडित उमाशंकर, वैद्यनाथ करवा, पंडित राजाराम, रामस्वरूप सोनी, निखिल करवा, वासुदेव करवा, नारायण दास राठी, रामेश्वरलाल खंडेलवाल, आनंद करवा, रामकरण कूकना, शिवराज चांडक, सुरेश हेडा, विष्णु करवा, रमेश हेड़ा, गोपाल करवा, आरती करवा, निर्मला करवा, सीमा तोषनीवाल, ललिता हेडा, महिमा सोनी, पूनम कालिया, शांति करवा, गायत्री मालू सहित भक्तगण मौजूद थे।

दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्थानीय कलाकारों व भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। अनकूट के अवसर पर महिलाओं ने एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें ठाकुर जी मारी लाज बचा ले.... करमा दासी अरज करे.... मारो खीचडो खाले ले..... बाजरे की रोटी खाले श्याम चूरमा न भूल जासी..... सहित कई भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में रंगोली बनाई गई। इस अन्नकूट महोत्सव में महिलाओं व पुरुषी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। दोपहर में ठाकुर जी के समक्ष 56 प्रकार के बनाये गए व्यजनों की झांकी सजाई गई। दोपहर 4 बजे ठाकुर जी की महाआरती कर 56 प्रकार के बने व्यजनों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन