अक्कासर (बीकानेर) में हुआ नवनिर्मित माहेश्वरी भवन का लोकार्पण

बीकानेर जिले के अक्कासर में दिनांक 4/11/2024 को नवनिर्मित माहेश्वरी भवन का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष तथा अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य श्री बाबुलाल मोहता के कर कमलों से इस भवन का लोकार्पण किया गया। अक्कासर निवासी व प्रवासी माहेश्वरी समाज बंधुओं के सहयोग से निर्मित हुए इस भवन के लिये भूमिदान श्री एस.एल.जी. (सत्यनारायण लढ्ढा परिवार) तथा श्री द्वारकादास डागा सुपुत्र चांदा बाई रघुनाथ दास डागा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रो में अक्कासर का नाम रोशन करने वाले समाज के 5 बंधुओं को अक्कासर समाज गौरव से सम्मानित किया गया जिसमें चेतनदास लढ्ढा को माहेश्वरी सभा कोलकात्ता के सभापति रहने पर, श्री सूरजमल राठी को बीकानेर अनाज मण्डी के मंत्री रहने पर, श्री पकंज नवरतन डागा को उनकी कम्पनी श्री करणी फेबकॉन लिमिटेड स्टॉक् एक्सचेंज में लिस्ट होने पर, श्री संतोष बलदेव लढ्ढा को उनकी कम्पनी IRIS क्लोथिंग लिमिटेड स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने पर तथा सीए अर्पित मंूधड़ा को कोलायत तहसील माहेश्वरी सभा के संगठन मंत्री नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री ललित झंवर, माहेश्वरी सभा बीकानेर (शहर) के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी (झुमरसा), प्रभुदयाल मूंधड़ा, भंवर बाहेती, गिरधर गोपाल झंवर, प्रयाग चाण्डक, रतनलाल राठी सहित अनेक गणमान्य समाज बंधु सम्मिलित हुए। वहीं अक्कासर के सर्वश्री चेतनदास लढ्ढा, सूरजमल राठी, जयकिशन डागा, बृजरतन मूंधड़ा, भंवरलाल मूंधड़ा, देवकिशन मूंधड़ा, नवरतन डागा, प्रेमरतन डागा, मेघराज डागा, किशन डागा, केदार मोहता, सूरजरतन मूंधड़ा, रामकिशन मूंधड़ा, जगदीश मूंधड़ा, माणक मूंधड़ा, माणक राठी, माणक डागा, बृजमोहन लढ्ढा सहित पूरी युथ ब्रिगेड और पूरा माहेश्वरी समाज उपस्थित था। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समाज की एकता, स्थानीय जगह पर व्यापार और आने वाली पीढी के लिये संस्कार संवर्धन पर जोर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मण्डल सदस्य तथा माहेश्वरी सभा बीकानेर (शहर) के निवर्तमान मंत्री श्री रघुवीर झंवर ने किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन