श्री माहेश्वरी सभा के “शुभोत्सव” दिवाली स्नेह मिलन में मेधावी छात्रों का सम्मान

श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के “शुभोत्सव” दिवाली स्नेह मिलन में मेधावी छात्रों का सम्मान 10 नवंबर को स्थानीय डी जी वैष्णव कॉलेज के सभागार में किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि इस प्रकार का सम्मान फलोर ब्रदर्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष किया जाता है। सभा अध्यक्ष डॉ. अशोक जे. मुँधड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी ए वी ग्रुप ऑफ स्कूल के ऑनरेरी सेक्रेटरी श्री विकास आर्य होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक श्री श्रीमोहन दमानी ने बताया कि तमिलनाडु, केरल और पांडिचेरी प्रादेशिक स्तर पर कुल 31 मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। इसमें सीबीएसई की दसवीं कक्षा से 12, एसएसएलसी से 1, सीबीएसई की बारहवीं कक्षा से 12, चार्टेड अकाउंट से 4, और डॉक्टर बनने पर 2 छात्रों का सम्मान किया जाएगा। कुल मिलाकर 31 छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। सचिव संजय मूंदड़ा ने बताया कि दिवाली स्नेह मिलन के अवसर पर श्री माहेश्वरी क्लब द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन