दीवाली शुभकामना संदेश - राजकुमार काल्या, अर्थ मंत्री-अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा

दीपावली के पावनपर्व पर समस्त समाज बन्धुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कुशलता की मंगलकामना करता हूं। समाज में घटती जनसंख्या, बढते पारिवारिक विघटन, बढते तलाक, सगाई पश्चात संबंधों का छुटना, वैवाहिक संबंधों में खटास इत्यादि अनेक समस्याओं का एक मात्र निराकरण समय पर विवाह हो। आईये इस हेतु हम सभी समाज बंधु दीपावली के पावन पर्व पर संकल्प ले और प्रयास करे कि समाज की युवतियों का 21 वर्ष की आयु के अन्दर और युवकों का 23 वर्ष की आयु के अन्दर विवाह हो, ऐसी मानसिकता हमे बनानी होगी। यह मुश्किल कार्य जरूर है लेकिन नामुमकिन नही, सामाजिक संगठनों के निरंतर प्रयासरत रहने से इस कार्य में सफलता प्राप्त की जा सकती है। ऐसे दंपत्तीयों को युवा संगठन के ट्रस्ट श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाउंडेशन द्वारा 'प्रेरणा स्तम्भÓ से अलंकृत कर सम्मानित किये जाने का प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है।

विजन-2030 तक समाज का हर जरूरतमंद परिवार आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बने, उनके बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करे, वे स्वस्थ रहे, इसके लिये समाज कई योजनाओं पर कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में वृहद स्तर पर और भी योजनाओं पर समाजजन के सहयोग से कार्य किया जाकर ऐसे जरूरतमंद परिवारों को स्वावलंबी बनाना होगा।

सभी समाजजन स्वस्थ, सकुशल और प्रसन्नचित रहे, समाज में सदैव प्रेम, सदभावना, सदाचार, समर्पण भाव बना रहे, समाजजन समृद्धशाली बने, समाज प्रगति करे और राष्ट हित में समाज का योगदान और अधिक बढे इन्हीं शुभकामनाओं के साथ.....

धन्यवाद

आपका

राजकुमार काल्या

अर्थ मंत्री

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा

स्टेशन रोड, गुलाबपुरा-311021, 

जिला-भीलवाड़ा (राज.) मो. 9414113721

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन