अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ सम्मानित हुई

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ को 16 अक्टूबर 2024 को उनके श्रेष्ठ व अमूल्य योगदान हेतु कानपुर में आयोजित इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 311 के भव्य कार्यक्रम में एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती ज्योति महिपाल एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती नीलू ढाकरे द्वारा अभिनंदन व सम्मान किया गया। श्रीमती मंजू बांगड़ डिस्ट्रिक्ट के सर्वोच्च पद  पर मंडल नेत्री के रूप में आसीन रहकर सफल नेतृत्व प्रदान करते हुए इनर व्हील के उद्देश्यों मैत्री और सेवा के प्रति समर्पित रही। इनर व्हील क्लब कानपुर ईस्ट की चार्टर सचिव है तथा रोटरी क्लब कानपुर विनायक श्री की संस्थापक अध्यक्ष है। इनर व्हील महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो पिछले 100 वर्षों से कार्यरत है। श्रीमती मंजू बांगड़  पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के रूप में इनर व्हील में सर्वदा सक्रिय है तथा अन्य विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से भी जुड़ी हुई है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन