माहेश्वरी महिला समिति कासगंज द्वारा मासिक बैठक का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी महिला समिति कासगंज द्वारा दिनांक 27-10-24 को श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। सभी बहनों ने तंबोला और गेम खेले। अध्यक्ष अलका माहेश्वरी ने बताया की भगवान् राम के अयोध्या लौट के आने की खुशी में दीप प्रज्ज्वलित किये जाते हैं। इस वर्ष भगवान राम के मंदिर निर्माण के बाद यह खुशी हम भारतीयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मंत्री नीलम पल्तानी ने दीप पर्व की महत्व पर प्रकाश डाला। गेम में श्रीमती सुनीता तोषनीवाल और श्रीमती निधि मालू विजेता रही। तंबोला में श्रीमती सुधा जाजू, श्रीमती लता गुप्ता, श्रीमती रश्मि डांगरा, श्रीमती शीतल बदियादा, श्रीमती साधना लाहोटी, श्रीमती नीलू बदियादा विजेता बनीं। सभी बहनों को दीपावली का उपहार दिया गया। कार्यक्रम में सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
Latest News