रतनगढ़ में मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट का मासिक 20वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 23 अक्टूबर को माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 83 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 35 मरीजों का चयन नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे डॉ. सोनम अग्रवाल, हरिगोपाल कड़ेल, अग्रवाल समाज के रामरतन कन्दोई, खण्डेलवाल समाज के बद्रीप्रसाद बनसिया, ओसवाल समाज के मोतीलाल तातेड़, गौड़ समाज के रामोतार शर्मा, जांगिड समाज के सीताराम रोलीवाल, स्वामी समाज के कन्हैयालाल स्वामी, सैन समाज के सत्यनारायण हर्षवाल, भार्गव समाज के ओमप्रकाश भार्गव, सारस्वत समाज के गिरधारी लाल, दाधिच समाज के उदयशंकर, खटीक समाज से रामचन्द्र खटीक, माहेश्वरी समाज के नरेश पेड़ीवाल, अध्यक्ष/मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। माहेश्वरी सभा के तहसील अध्यक्ष राकेश जाजू व मंत्री रामोतार चाण्डक ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के महेश जाजू, रजनीकांत सोनी व नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।
Latest News